फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump Plan: अमेरिका में वीजा ओवरस्टे रोकने की तैयारी, इन-इन लोगों को देना होगा 15000 डॉलर तक का जमानती बॉन्ड

Tue, 05 Aug 2025 10:38 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

अगर आप अमेरिका पर्यटक या बिजनेस वीजा पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो उससे पहले आपको एक भारी जमानती राशि जमा करनी पड़ सकती है। दरअसल, अमेरिका में वीजा ओवरस्टे को रोकने के लिए नई योजना बनाई गई है। अमेरिका की यह नई नीति दुनियाभर के देशों के लिए एक कड़ा संदेश है कि उनके नागरिक अमेरिका में वीजा की शर्तों का उल्लंघन न करें।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन एक नई योजना शुरू कर रहा है, जिसके तहत कुछ विदेशी नागरिकों को अमेरिका आने से पहले 15,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹12.5 लाख रुपये) तक का जमानती बॉन्ड जमा करना पड़ सकता है। यह योजना उन लोगों पर लागू होगी जो टूरिस्ट (बी-2) या बिजनेस (बी-1) वीजा पर अमेरिका आते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Trump Threat: 'चीन पर ऐसा दबाव क्यों नहीं बना रहे ट्रंप?' भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी पर विशेषज्ञ के सवाल

किसे देना होगा यह जमानती बॉन्ड?
यह नियम उन देशों के नागरिकों पर लागू हो सकता है। जहां से आने वाले लोगों के वीजा ओवरस्टे (यानी तय समय से ज्यादा रुकना) के मामले ज्यादा होते हैं। जहां नागरिकता आसानी से दी जाती है, जैसे कि बिना वहां रहने की शर्त के निवेश द्वारा नागरिकता के जरिए होती है। या जहां की स्क्रीनिंग और जांच प्रणाली कमजोर मानी जाती है। हालांकि अमेरिका ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि किन-किन देशों को इस योजना में शामिल किया जाएगा। लेकिन कहा गया है कि योजना लागू होने से कम से कम 15 दिन पहले देशों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


कितनी जमानती राशि, कब और कितने समय के होगी लागू?
इस मामले में कांसुलर अधिकारी यह तय करेंगे कि किस आवेदक को कितनी राशि की जमानत देनी है। जानकारी के मुताबिक, यह राशि अधिकतम 15,000 डॉलर तक हो सकती है। और अगर व्यक्ति तय समय पर अमेरिका से लौट जाता है, तो यह राशि वापस कर दी जाएगी। अमेरिका में यह योजना इस महीने (अगस्त 2025) से शुरू हो रही है। इसका परीक्षण 12 महीने तक चलेगा और 5 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Russia: 'कोई भी टैरिफ युद्ध या प्रतिबंध इतिहास नहीं बदल सकता, जो होना है वो होगा', अमेरिकी धमकी पर रूस का बयान

योजना का क्या है उद्देश्य?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य है वीजा ओवरस्टे को रोकना। अमेरिका के अनुसार, हर साल लाखों लोग तय समय से ज्यादा रुकते हैं, जो कि एक राष्ट्रीय सुरक्षा खतरा बनता जा रहा है। इस योजना से अमेरिका विदेशी सरकारों को यह संदेश देना चाहता है कि वे अपने नागरिकों को अमेरिका में कानूनों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (डीएचएस) की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 में करीब पांच लाख से ज्यादा लोग अमेरिका में ओवरस्टे कर गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें