फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमालिया : यूएनएससी ने आतंकी संगठन अल-शबाब को बेचे जाने वाले हथियारों पर लगाया प्रतिबंध

Sat, 14 Nov 2020 02:47 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
unsc - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

यूएनएससी (संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद) में एक प्रस्ताव पारित करते हुए सोमालिया को बेचे जाने वाले उन उपकरणों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जिनका इस्तेमाल आतंकी आईईडी धमाकों में करते हैं। सोमालिया के आतंकी संगठन अल-शबाब पर ऐसे धमाके करने के आरोप हैं।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 13-0 से पारित हुआ प्रस्ताव, चीन-रूस ने नहीं लिया भाग
सुरक्षा परिषद ने सोमालियाई सरकार से यह भी आग्रह किया कि अल-शबाब के अवैध वित्त पोषण पर भी लगाम लगाई जाए। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों के एक आकलन के अनुसार पिछले साल अल-शबाब को दो करोड़ डॉलर से अधिक की अवैध सहायता मिली। प्रस्ताव 13-0 से पारित हुआ और इस पर हुए मतदान में रूस और चीन ने भाग नहीं लिया।

प्रस्ताव के तहत सोमालिया की ‘नेशनल सिक्योरिटी फोर्स’ और सुरक्षा क्षेत्र के विकास के लिए बेचे या आपूर्ति किए जाने वाले किसी भी प्रकार के सैन्य हथियार या उपकरण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अल-कायदा से जुड़ा आतंकी संगठन अल-शबाब, अफ्रीका में सबसे सक्रिय और मजबूत समूह है और दक्षिणी तथा मध्य अफ्रीका के कुछ हिस्सों पर इसका नियंत्रण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें