फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डों से पस्त हुआ सोमालिया, सरकार ने राष्ट्रीय आपात की घोषणा की

Sun, 02 Feb 2020 08:18 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, मोगादिशू
विज्ञापन
टिड्डियों का फसलों पर हमला - फोटो : Twitter
विज्ञापन

सोमालिया ने टिड्डियों के हमले को लेकर रविवार को राष्ट्रीय आपात की घोषणा की क्योंकि इन कीड़ों ने दुनिया के सबसे निर्धन देशों में से एक में खाद्य आपूर्ति को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञापन


कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कृषि मंत्रालय ने टिड्डी के हमले में उभार के मद्देनजर राष्ट्रीय आपात की घोषणा की, इस हमले से सोमालिया की कमजोर खाद्य सुरक्षा स्थिति पर एक बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि टिड्डियों का झुंड मौसम में बहुत ही उतार-चढ़ाव का परिणाम है और सोमालिया की आपात घोषणा का लक्ष्य इन कीड़ों से निपटने की राष्ट्रीय प्रयास को तेज करना है। सोमालिया ऐसी घोषणा करने वाला इस इस क्षेत्र का पहला देश है।
विज्ञापन

    
टिड्डों ने इस देश में पिछले 25 सालों में सबसे बुरी स्थिति पैदा कर दी है। कृषि मंत्रालय ने कहा कि लोगों के खाद्यान्न स्रोत और पशुओं के चारे जोखिम में हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें