फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burkina Faso: बुर्किना फासो में एक बार फिर तख्तापलट, सुबह से ही सुनाई देने लगी थी गोलियां चलने की आवाजें

Sat, 01 Oct 2022 04:37 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुर्किना फासो

सार

यह अभी पता नहीं चल पाया कि लेफ्टिनेंट कर्नल पॉल हेनरी सैंडाओगो डामिबा पश्चिम अफ्रीकी देश में थे या नहीं। हालांकि फेसबुक पर सरकार ने एक बयान जारी कर लोगों से शांत रहने का आग्रह किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुर्किना फासो में एक बार फिर तख्तापलट हो गया है, यहां की सेना के एक दर्जन से अधिक सदस्यों ने शुक्रवार की देर रात सरकारी टेलीविजन पर कब्जा कर लिया। देश में फरवरी में ही पहले ही सैन्य तख्तापलट के जरिये राष्ट्रपति को पद से हटा दिया गया था और राष्ट्रपति का कार्यभार संभाल रहे लेफ्टिनेंट कर्नल पॉल हेनरी सैंडाओगो डामिबा का अभी कुछ पता नहीं है।

विज्ञापन


यह अभी पता नहीं चल पाया कि लेफ्टिनेंट कर्नल पॉल हेनरी सैंडाओगो डामिबा पश्चिम अफ्रीकी देश में थे या नहीं। हालांकि फेसबुक पर सरकार ने एक बयान जारी कर लोगों से शांत रहने का आग्रह किया गया है। 

तख्तापलट का नेतृत्व करने वाले डामिबा ने पिछले हफ्ते देश के राष्ट्रपति के तौर पर न्यूयॉर्क की यात्रा की थी और संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया था। अपने संबोधन में डामिबा ने जनवरी में किए गए तख्तापलट को देश के अस्तित्व के लिये जरूरी बताते हुए उसका बचाव किया था। उन्होंने कहा कि यह अंतराष्ट्रीय समुदाय के लिये शायद निंदनीय हो।

नौ माह में दूसरी बार तख्तापलट, सत्ता से हटे हेनरी डामिबा
बुर्किना फासो में सैनिकों ने शुक्रवार देर रात सरकारी प्रसारणकर्ता को अपने नियंत्रण में ले लिया और सैन्य तख्तापलट करको राष्ट्रपति बने लेफ्टिनेंट कर्नल पॉल हेनरी सैंडाओगो डामिबा को महज नौ माह बाद ही सत्ता से बेदखल करने की घोषणा की।

विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि कैप्टन इब्राहिम त्राओरे इस्लामिक चरमपंथ से जूझ रहे पश्चिम अफ्रीकी देश के नए राष्ट्राध्यक्ष हैं। डामिबा और उनके सहयोगियों ने महज नौ महीने पहले ही लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति को सत्ता से बाहर कर दिया था और वह देश को अधिक सुरक्षित बनाने का वादा करके सत्ता में आए थे। 

हालांकि, हिंसा का दौर जारी रहा तथा हाल के महीनों में उनके नेतृत्व को लेकर असंतोष की आवाज बुलंद होने लगी थीं। कैप्टन किस्वेंदसिदा फारुक अजारिया सोरघो ने कहा, बिगड़ते सुरक्षा हालात में हमने सुरक्षा मुद्दों के बदलाव पर ध्यान केंद्रित करने का बार-बार प्रयास किया है। सैनिकों ने विश्व बिरादरी से वादा किया है कि वे अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान करेंगे। उन्होंने देशवासियों से शांति से काम पर ध्यान केंद्रित करने का अनुरोध किया।

महासभा से लौटे थे राष्ट्रपति
डामिबा बुर्किना फासो के राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित कर हाल में लौटे थे। हालांकि, तनाव महीनों से बढ़ रहा है। डामिबा ने अपने भाषण में जनवरी में हुए तख्तापलट का बचाव करते हुए इसे देश को बचाए रखने का मुद्दा बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें