फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: सोशल मीडिया स्टार हसबुल्ला दोस्तों संग गिरफ्तार, यातायात नियमों का उल्लंघन करने का आरोप; वीडियो वायरल

Tue, 09 May 2023 04:01 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

हसबुल्ला और उनके कुछ दोस्तों को यातायात कानूनों का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि सड़क पर अन्य ड्राइवरों को परेशान करने के बाद उन्हें और उसके साथ के लोगों को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
दोस्तों के साथ पुलिस हिरासत में हसबुल्ला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायरल होने के बाद हसबुल्ला एक सोशल मीडिया सेलिब्रिटी के रूप में उभरे हैं और इंटरनेट पर कई लोग उन्हें प्यार भी करते हैं। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया स्टार को कुछ दोस्तों के साथ यातायात के नियमों का उल्लंघन करने के लिए उत्तरी रूस के दागिस्तान से गिरफ्तार किया गया है।  

विज्ञापन


आनुवांसिक विकार (जेनेटिक डिसऑर्डर) के कारण हसबुल्ला का शरीर ग्रोथ होर्मोन का उत्पादन करने में असमर्थ हैं, जिसने उन्हें एक औसत वयस्क पुरुष की तुलना में छोटा बना दिया है। हालांकि, कई लोग उन्हें एक छोटा बच्चा मानते हैं। 
 
दिलचस्प बात यह है कि वायरल सोशल मीडिया स्टार हकीकत में एक वयस्क व्यक्ति हैं और जल्द ही उनका 21वां जन्मदिन करीब आ रहा है। 

हसबुल्ला और उनके कुछ दोस्तों को यातायात कानूनों का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि सड़क पर अन्य ड्राइवरों को परेशान करने के बाद उन्हें और उसके साथ के लोगों को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन

 

दागिस्तान के आंतरिक मामलों के विभाग के मुताबिक वह और अन्य लोगों का दल सड़क पर अन्य ड्राइवरों को परेशान कर रहे थे। हसबुल्ला समेत पूरे दल को प्रशासनिक उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। उनके मुताबिक वह अपने दोस्त की शादी का जश्न मना रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें