फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालामुखी के किनारे कर रहा था स्टंट: एक गलती और खत्म हो गई जिंदगी; यमन के स्पाइडरमैन की जिंदगी का दर्दनाक अंत

Mon, 15 Jun 2026 10:58 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सना

सार

Antar Al Absi Yemen Spider Man Died: यमन के मशहूर एडवेंचर क्रिएटर और 'यमन के स्पाइडरमैन' कहलाने वाले अंतर अल अब्सी की ज्वालामुखीय क्रेटर में गिरने से मौत हो गई। वह बिना सुरक्षा उपकरणों के खड़ी चट्टान पर चढ़ाई कर रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया। करीब 120 मीटर गहरे क्रेटर में गिरने के बाद चार घंटे के बचाव अभियान में उनका शव बरामद किया गया। 
विज्ञापन
यमन के स्पाइडरमैन की मौत। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमन के मशहूर एडवेंचर क्रिएटर और सोशल मीडिया स्टार अंतर अल अब्सी, जिन्हें लोग 'यमन का स्पाइडरमैन' कहते थे, की एक खतरनाक स्टंट के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। 30 वर्षीय अंतर अल अब्सी दक्षिणी यमन के अल धाले प्रांत स्थित हराधत दमत ज्वालामुखीय क्रेटर की खड़ी चट्टानों पर चढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे क्रेटर में गिर गए। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को झकझोर दिया है।
विज्ञापन


स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, अंतर अल अब्सी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ज्वालामुखीय क्रेटर की लगभग सीधी चट्टान पर चढ़ रहे थे। वीडियो में वह चट्टान से लटके हुए दिखाई देते हैं, लेकिन कुछ ही क्षण बाद उनकी पकड़ छूट जाती है और वह नीचे गिर जाते हैं। बताया गया है कि यह क्रेटर करीब 120 मीटर गहरा है। हादसे के बाद तुरंत बचाव दल को मौके पर भेजा गया।

ये भी पढ़ें- अमेरिका ने दी सफाई: जहाज पर हमले से पहले 60 बार दी थी चेतावनी, अटैक में तीन भारतीयों की गई थी जान

कैसे चला बचाव अभियान?

यमन के नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण ने विशेष बचाव दल, गोताखोरों और जल-रिकवरी टीमों को घटनास्थल पर तैनात किया। हालांकि दुर्गम और पथरीले इलाके के कारण राहत कार्य आसान नहीं था। करीब चार घंटे तक चले अभियान के बाद गोताखोरों ने क्रेटर के भीतर मौजूद पानी से अंतर अल अब्सी का शव बरामद किया। अधिकारियों के अनुसार, शव पानी की सतह से लगभग 30 मीटर नीचे मिला।

क्यों कहा जाता था यमन का स्पाइडरमैन?

अंतर अल अब्सी यमन के सबसे चर्चित एडवेंचर कंटेंट क्रिएटर्स में शामिल थे। वह ऊंचे पहाड़ों, खड़ी चट्टानों और ज्वालामुखीय इलाकों में जाकर जोखिम भरे स्टंट करते थे। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें वह बिना रस्सी और सुरक्षा उपकरणों के खतरनाक ऊंचाइयों पर चढ़ते नजर आते थे। उनकी इसी शैली के कारण लोगों ने उन्हें 'यमन का स्पाइडरमैन' नाम दिया था।

हादसे के बाद क्या चेतावनी दी गई?

इस घटना के बाद अधिकारियों ने एडवेंचर प्रेमियों और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकप्रियता हासिल करने की होड़ में सुरक्षा उपायों को नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है। विशेषज्ञों का भी मानना है कि खतरनाक स्टंट करते समय हेलमेट, हार्नेस और अन्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करना बेहद जरूरी है। अंतर अल अब्सी की मौत ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सोशल मीडिया की लोकप्रियता के लिए जान जोखिम में डालना कितना खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें