सांप के नाम से ही कई लोगों के रौंगटे खड़े हो जाते हैं। उड़ते एयरप्लेन में सांप कोई सोच भी नहीं सकता है लेकिन एयर एशिया की एक हवाई जहाज में सांप मिलने से खलबली मच गई। अब प्लेन में सांप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
10 फरवरी को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर जा रही एयर एशिया की फ्लाइट उड़ान भर चुकी थी। यात्रियों ने बीच सफर में प्लेन की लाइट में कुछ रेंगता हुआ नजर आया। जिसे गौर से देखने पर पता चला कि लाइट में तो सांप है। उसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हवाई जहाज में सांप दिखने के बाद फ्लाइट अटेंडेंट्स ने यात्रियों को घबराने के लिए नहीं कहा। उसके बाद पायलट ने फ्लाइट को कूचिंग शहर की ओर डायवर्ट किया गया है। उसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।
वहीं इस पूरे मामले में एयरलाइन के अधिकारियों ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि ये घटना किसी भी फ्लाइट में हो सकती है। एयर एशिया के सेफ्टी ऑफिसर ने इमरजेंसी लैंडिंग करवाकर खतरा टाल दिया। उसके बाद सांप को निकाला गया। हालांकि, ये पता नहीं चल पाया है कि सांप फ्लाइट के अंदर घुसा कैसे? वो प्लेन में किसी यात्री के साथ आ गया या बाहर से फ्लाइट में घुसा था।