पेंसिल्वेनिया में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त विमान में पांच लोग सवार थे, लेकिन इस हादसे में किसी के मरने या घायल होने के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है।
रविवार को पेंसिल्वेनिया के एक उपनगरीय इलाके में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना मैनहेम टाउनशिप में लैंकेस्टर हवाई अड्डे के पास दोपहर करीब 3:00 बजे हुई। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त विमान में पांच लोग सवार थे, लेकिन इस हादसे में किसी के मरने या घायल होने के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है।
संघीय उड्डयन प्रशासन ने की पुष्टि
विज्ञापन
इस हादसे को लेकर संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने पुष्टि की है कि यह दुर्घटना बीचक्राफ्ट बोनांजा विमान में हुई, जिसमें पांच लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद सोशल मीडिया पर साझा की गई फुटेज में विमान के मलबे से काले धुएं का गुबार उठते हुए और आग की लपटों में घिरे हुए कई वाहनों को देखा जा सकता है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि दुर्घटना के कारण क्या थे या क्या विमान में सवार लोगों को कोई चोट आई है। अधिकारियों द्वारा जांच जारी है और मामले की अधिक जानकारी आने का इंतजार किया जा रहा है।