फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US News: मोंटगोमरी काउंटी में बिजली के तारों से टकराया छोटा विमान, हजारों घरों में बत्ती गुल

Mon, 28 Nov 2022 06:17 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, वाशिंगटन

सार

हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, हालांकि इस हादसे के कारण 90 हजार से ज्यादा घरों में बिजली गुल हो गई है। मोंटगोमरी पुलिस ने बताया कि एक छोटा विमान रोथबरी डॉ एंड गोशेन रोड के क्षेत्र में बिजली लाइनों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
मोंटगोमरी में बिजली के टावर में फंसा विमान - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोंटगोमरी काउंटी में रविवार शाम एक छोटा विमान बिजली के तारों से टकरा गया जिससे हजारों परिवार अंधेरे में डूब गए। मोंटगोमरी काउंटी पुलिस विभाग के अनुसार, विमान लगभग शाम 5:30 बजे रोथबरी ड्राइव और गोशेन रोड के पास पावरलाइन से टकरा गया और करीब 100 फीट हवा में लटके विमान में तीन लोग फंस गए। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं दुर्घटना के कारण क्षेत्र में बिजली बंद हो गई। 

विज्ञापन

हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, हालांकि इस हादसे के कारण 90 हजार से ज्यादा घरों में बिजली गुल हो गई है। मोंटगोमरी पुलिस ने बताया कि एक छोटा विमान रोथबरी डॉ एंड गोशेन रोड के क्षेत्र में बिजली लाइनों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे काउंटी के कुछ हिस्सों में बिजली गुल हो गई हे। दुर्घटना बारिश के दौरान एक व्यावसायिक क्षेत्र के पास हुई। हालांकि, इसकी असल वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें