फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरिया: बोको हराम ने अंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों पर की गोलीबारी, अब तक 65 की मौत

Mon, 29 Jul 2019 09:44 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

नाइजीरिया में बोको हराम के बंदूकधारियों के हमले में मरने वालों का आंकड़ा 65 तक पहुंच गया है। घटना नाइजीरिया के उत्तरपूर्वी राज्य बोरनो की है। ये आंकड़ा शुरुआती आंकड़े से तीन गुना अधिक है। क्षेत्रीय राजधानी मैदुगुरी के पास स्थित गांव में हुई इस घटना में रविवार को और भी कई शव बरामद किए गए हैं। स्थानीय सरकारी चेयरमैन मोहम्मद बुलामा का कहना है, "65 लोगों की मौत हुई है और दस लोग घायल हैं।"

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रविवार को 20 और लोगों की मौत हो गई है। ये लोग अंतिम संस्कार में एकत्रित हुए थे। दर्जनों लोगों की मौत हमलावरों का पीछा करने के दौरान भी हुई। बोको हराम रोधी सेना के लीडर ने मौत के इस आंकड़े की पुष्टि की है।

बुनु बुकर मुसतफा का कहना है कि अंतिम संस्कार से लौटने के दौरान 23 लोगों की हमले में मौत हो गई। वहीं 42 की मौत उस वक्त हुई जब वह आतंकियों का पीछा कर रहे थे। बुलामा ने बताया कि ये हमला शायद बदला लेने के लिए किया गया है। दो हफ्ते पहले स्थानीय निवासियों ने बोको हराम के 11 लड़ाकों को मार दिया था, क्योंकि ये लोग गांव में घुसने की कोशिश कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने दस ऑटोमैटिक राइफल भी बरामद की थीं।
विज्ञापन


नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मद बुहारी ने रविवार को इस घटना की निंदा की है। उन्होंने देश की सेना और वायुसेना को हमलावरों को सबक सिखाने के लिए एयर पेट्रोलिंग और ग्राउंड ऑपरेशन करने के निर्देश दिए हैं। ये बात राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान में कही गई है।

बोको हराम के आतंकी नगांजई जिले के आसपास लगातार हमले करते रहते हैं। बोका हराम ने उत्तरपूर्वी नाइजीरिया पर लंबे समय से नियंत्रण स्थापित किया हुआ है। इसके हमलों में अब तक 27 हजार लोगों की मौत हो गई है और बीस लाख से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। 

यह समूह बोको हराम गुट के बीच लंबे समय से नेता अबुबकर शेकू के प्रति वफादार है और इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवेंट (आईएसआईएल या आईएसआईएस) समूह से संबद्ध है। शेकू का समूह निवासियों समेत कई जगहों पर हमले करता है। वहीं इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रांत (आईएसडब्लूएपी) ने लंबे समय से सेना के विरुद्ध विद्रोह छेड़ा हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें