फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान के कुंदुज शहर के बाहरी इलाके में विस्फोट, छह सुरक्षा बल के सदस्यों की मौत

Mon, 02 Sep 2019 04:52 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अफगानिस्तान के कुंदुज शहर के बाहरी इलाके में विस्फोट हुआ है। सूत्रों का कहना है कि इस विस्फोट में छह सुरक्षा बल के सदस्यों की मौत हो गई है। सरक्षा बलों ने इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन




बता दें कि इस से पहले तालिबान ने कुंदुज पर बड़ा हमला किया था। तालिबान ने अस्पताल में मरीजों को बंधक बना लिया था। अफगानिस्तान सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी थी। तालिबान ने यह हमला ऐसे समय में किया जब वह 18 साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका के साथ वार्ता कर रहा है।

आतंकवादियों की मांग थी कि सभी विदेशी बल अफगानिस्तान से बाहर जाएं। तालिबान का देश के करीब आधे हिस्से में दबदबा है और वह अमेरिका के नेतृत्व में 2001 में हुई लड़ाई में हार के बाद से सबसे मजबूत स्थिति में है।

विज्ञापन


अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के प्रवक्ता सादिक सिद्दीकी ने बताया थी कि अफगान सुरक्षा बल शहर में हमलों का जवाब दे रहे हैं। प्रांतीय परिषद सदस्य गुलाम रब्बानी ने बताया था कि तालिबान ने कुंदुज अस्पताल पर कब्जा कर लिया है और युद्धरत दोनों पक्षों के लोग हताहत हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें