फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में खाई में गिरी बस, दो भारतीयों समेत छह की मौत, 20 घायल

Wed, 24 Apr 2019 09:59 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नेपाल के बैतड़ी सीमा से लगे डडेलधूरा में एक बस के 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से दो भारतीय नागरिकों समेत छह लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 20 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले दोनों भारतीय नागरिक बिहार के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति ने बताया कि बस में 32 यात्रियों की बजाय 40 यात्री सवार थे। साथ ही बस में व्यापार के लिए 100 क्विंटल से अधिक सामान भरा था। छह चेकपोस्टों पर जांच के बाद भी प्रहरी ने अधिक यात्री और व्यापारिक सामान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें