फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने इंटरपोल के पूर्व प्रमुख को रिश्वतखोरी के आरोप में किया गिरफ्तार

Wed, 24 Apr 2019 07:40 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंटरपोल के पूर्व अध्यक्ष मेंग होंगवेई (फाइल फोटो)
विज्ञापन
 चीन ने इंटरपोल के पूर्व अध्यक्ष मेंग होंगवेई को रिश्वत लेने के संदेह में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। सुप्रीम पीपुल्स प्रॉसिक्यूटर ने बुधवार को उनके खिलाफ अभियोग की घोषणा की। 
विज्ञापन


मेंग को वर्ष 2016 में इंटरपोल का अध्यक्ष चुना गया था, लेकिन पिछले वर्ष अक्तूबर में चीनी अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिए जाने पर उनका चार साल का कार्यकाल कम हो गया था। 

उस समय, वह चीन के जन सुरक्षा विभाग के उप मंत्रियों में से एक थे। पिछले महीने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की अनुशासन समिति ने कहा था कि मेंग को गंभीर कानूनी उल्लंघनों का दोषी पाया गया। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी से बर्खास्त करते हुए उनके आधिकारिक पद से हटा दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के एक बयान में मेंग पर अपने परिवार की ‘असाधारण जीवन शैली’ को संतुष्ट करने के लिए अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें