फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में जहरीली गैस से छह की मौत

Sun, 18 Oct 2020 03:00 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कराची।
विज्ञापन
सेप्टिक टैंक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भूमिगत टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस निकलने से छह श्रमिकों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार को प्रांत की राजधानी कराची के औद्योगिक क्षेत्र में हुई। अधिकारियों ने बताया कि टैंक से बाहर निकालने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, टैंक की सफाई करने पहले एक ही शख्स गया था, जहां वह गैस की चपेट में आ गया। उसे बाहर निकालने गए पांच अन्य श्रमिक भी गैस की चपेट में आ गए।


कामगारों को भूमिगत टैंक से बाहर लाने वाले चिपा वेल्फेयर ट्रस्ट के एक अधिकारी ने कहा कि सभी कामगारों को अस्पातल लाते ही मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि 'उनमें से एक कामगार भूमिगत टैंक को साफ करने गया था, जिसमें जहरीला रसायन रखा हुआ था। कुछ गैस सांस के जरिए शरीर के अंदर जाने के बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई और उसे बचाने गए पांच अन्य लोग भी गैस की चपेट में आ गए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें