पश्चिमी अफगानिस्तान में शनिवार को आर्थिक मदद की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन में हुई गोलीबारी में एक स्थानीय पत्रकार और दो पुलिस अधिकारी समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता तारेक एरियन ने बताया कि प्रदर्शनकारी फिरोज कोह में गवर्नर के कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए थे। वे कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए लगाई गई कई हफ्तों की पाबंदियों के चलते राहत की मांग कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के बीच कुछ लोगों ने पुलिस पर गोलियां चलाई जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की। इसमें छह लोगों की मौत हो गई और नौ पुलिसकर्मियों समेत 19 लोग घायल हो गए। अफगानिस्तान में कोविड-19 के करीब 3,800 मामले सामने आए हैं और इस संक्रमण से देश में कम से कम 109 लोगों की मौत हो चुकी है।