पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दर्दनाक हादसा हुआ। बारिश और तूफान ने प्रांत में कहर बरपाया है। अगल-अलग घटनाओं में कई की जान चली गई। वहीं जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से बिजली सप्लाई ठप है।
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में घरों की छतें और दीवारें गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। वहीं मीरपुर मथेलो इलाके में मिट्टी की दीवार गिरने से आठ लोग दब गए। गंभीर हालत में सभी लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। रविवार को इस प्रांत में तेज आंधी और बारिश शुरू हुई । 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चल रहे थे। तूफान चलने के कारण कई पेड़-पौधे और कच्चे मकान गिर गए। तेज हवाओं के कारण बिजली के खंभे भी गिर गए हैं। जिससे बिजली और संचार प्रणाली पूरी तहर ठप है।
विज्ञापन
बिजली बहाल में लगेगा वक्त
मृतक दादू, नौशेरो फिरोज, दरिया खान मारी कंडियारो के रहने वाले थे। सुक्कुर इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक तेज हवाओं के कारण मीरपुर उपमंडल में 85 बिजली के खंभे गिरे हैं जबकि सात शहर में खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति ठप है। अधिकारियों ने कहा कि बिजली बहाली का काम चल रहा है और इसमें कई घंटे लग सकते हैं।