फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमान में खुदाई वाले स्थान पर दबकर छह भारतीय कामगारों की मौत

Tue, 12 Nov 2019 10:29 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
ओमान में एक परियोजना स्थल पर भारी बारिश के कारण खुदाई वाले स्थान पर दबकर कम से कम छह कामगारों की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि मस्कत के सीब इलाके में हुई इस दुर्घटना में मरने वाले सभी श्रमिक भारतीय हैं। जहां घटना हुई वहां पाइप लाइन की परियोजना चल रही थी।
विज्ञापन


मस्कत में भारतीय दूतावास ने बताया कि घटना रविवार की है। भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ‘ओमान के मस्कत में सीब इलाके में 10 नवंबर को भारी बारिश के कारण छह श्रमिकों की मौत की सूचना मिली। पीड़ित संभवत: भारतीय हैं। यह घटना बहुत दुखद है।

इसमें कहा गया कि दूतावास ओमान के अधिकारियों के संपर्क में है और घटना की पूरी जानकारी ले रहा है और पीड़ितों की पहचान की पुष्टि की जा रही है। एक अन्य ट्वीट में कहा गया, ‘हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवदेना व्यक्त करते हैं और हर संभव समर्थन देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें