फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Zealand: न्यूजीलैंड में चार मंजिला छात्रावास में लगी आग, दस लोगों की मौत

Tue, 16 May 2023 04:27 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वेलिंग्टन

सार

न्यूजीलैंड में एक चार मंजिला छात्रावास में आग लगने से कम से कम दस लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने एएम मॉर्निंग न्यूज को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में मंगलवार को एक चार मंजिला छात्रावास में आग लगने से कम से कम दस लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी न्यूजीलैंड हेराल्ड ने दी। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने एएम मॉर्निंग न्यूज प्रोग्राम को बताया कि वेलिंग्टन में लगी आग में दस लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। उधर, चार मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना के बाद रात करीब 12:30 बजे लोफर्स लॉज हॉस्टल में आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया।

पुलिस ने कहा कि उनके पास अभी तक मृतकों की सटीक संख्या नहीं है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। आग लगने के कारणों का आपातकालीन अधिकारियों के साथ मिलकर जांच की जाएगी। वेलिंग्टन फायर एंड इमरजेंसी के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर निक पायट ने कहा कि छात्रावास में फंसे 52 लोगों के बारे में पता चला है, लेकिन यह संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें