फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: बलोचिस्तान प्रांत में गैस रिसाव के बाद धमाका; एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, चार घायल

Tue, 07 Mar 2023 09:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब परिवार का एक सदस्य हीटर चालू करने के लिए रात में उठा, तो गैस रिसाव के कारण विस्फोट हुआ। धमाके में परिवार के मुखिया, उनकी पत्नी, दो नाबालिग लड़कियों और तीन बेटों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में गैस रिसाव के बाद हुए विस्फोट में एक महिला और दो नाबालिग लड़कियों सहित एक परिवार के कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना सोमवार रात सिरी कलां इलाके में गैस रिसाव के कारण हुई। इसके बाद विस्फोट के बाद मिट्टी की दीवारों वाला एक कमरा में धराशायी हो गया।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब परिवार का एक सदस्य हीटर चालू करने के लिए रात में उठा, तो गैस रिसाव के कारण विस्फोट हुआ। धमाके में परिवार के मुखिया, उनकी पत्नी, दो नाबालिग लड़कियों और तीन बेटों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि दूसरे कमरे में सो रहे परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अधिकारियों को मलबे से शवों को निकालने के लिए बुलाया गया। इस साल जनवरी में बलोचिस्तान प्रांत में गैस रिसाव की घटनाओं में बच्चों सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें