फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: सांसद प्रमिला जयपाल की बहन सुशीला ने किया अपने विज्ञापन अभियान का शुभारंभ, ओरेगन से हैं कांग्रेस दावेदार

Fri, 26 Apr 2024 02:44 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल की बहन सुशीला ने संसदीय चुनाव के लिए अपना पहला विज्ञापन अभियान का शुभारंभ गुरुवार को ओरेगन से किया।
विज्ञापन
Susheela Jayapal - फोटो : X/@SusheelaJayapal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल की बहन सुशीला ने संसदीय चुनाव के लिए अपना पहला विज्ञापन अभियान का शुभारंभ गुरुवार को ओरेगन से किया। सुशीला पहले मल्टनोमा में काउंटी कमिश्नर रही हैं। 

विज्ञापन


ओरेगॉन के तीसरे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में कांग्रेस (संसद) के लिए उम्मीदवार सुशीला जयपाल ने अपने विज्ञापन अभियान में अपने प्रगतिशील कामों और गर्मभात अधिकार कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवा पर प्रकाश डाला। जयपाल ने प्राइमरी मतदाताओं तक अपना संदेश पहुंचाने के लिए टेलीविजन और डिजिटल मंचों पर तीस सेकंड के दो विज्ञापन 'टॉक अबाउट इट' और 'पर्सनल' जारी किए। 

टॉक अबाउट इट विज्ञापन में सुशीला की निजी यात्रा के बारे में जानकारी दी गई। इसमें बताया गया है कि जब वह छोटी थीं तब उन्होंने कैसे गर्भपात कराने का मुश्किल भरा फैसला लिया। इस अनुभव ने उनके वकालत के काम को गहराई से प्रभावित किया, खासतौर पर महिलाओं के गर्भपात के अधिकारों का समर्थन करने में। उनके प्रयासों में दवा सहायता प्राप्त गर्भपात सेवाओं को शुरू करने के लिए एक स्थानीय क्लीनिक के साथ सहयोग करना शामिल है, जो इसे देश में अपनी तरह का पहला क्लीनिक बनाता है। 
विज्ञापन


दूसरा विज्ञापन 'पर्सनल' उनकी आप्रवासी पृष्ठभूमि के बारे में बताता है। इसमें उन्होंने अपने माता-पिता से मिले सेवा और समानता के मूल्यों, ग्रीन न्यू डील, मेडिकेयर फॉर ऑल जैसी महत्वकांक्षी नीतियों और ठोस समाधानों पर प्रकाश डाला है। 

कौन हैं शुशीला जयपाल
सुशीला ने मल्टनोमा काउंडी बोर्ड के कमिश्नर पद से इस्तीफा दिया था। वह पेशे से वकील भी हैं। वह गर्भपात अधिकार, बंदूक सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर काम कर चुकी हैं। वह कई मौकों पर कह चुकी हैं कि वह कभी भी प्रचार के लिए कॉरपोरेट चंदे को स्वीकार नहीं करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें