फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर : भारतवंशी को अभद्र बर्ताव पर जेल, चर्च में महिला को गलत तरीके से छूने का किया प्रयास

Thu, 05 Sep 2019 12:38 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

भारतीय मूल के 27 वर्षीय एक व्यक्ति को एक गिरजाघर में एक महिला को अनुचित तरीके से छूने के जुर्म में पांच दिन की जेल की सजा दी गई। इसके साथ ही उस पर 2,500 सिंगापुरी डॉलर (करीब डेढ़ लाख रुपये) का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन


‘चैनल न्यूज एशिया’ की खबर के अनुसार, राजेंद्रन प्रकाश गिरजाघर ‘ऑर लेडी लूर्ड्स’ में नशे की हालत में पहुंचा। वहां उसने एक महिला को छुआ और गले गलाया। घटना पिछले साल 29 सितंबर दोपहर करीब एक बजे की है।

चश्मदीद गवाह ईयू सेंग गिरजाघर में प्रार्थना कर रहे थे तभी उन्होंने शोर सुना और देखा कि राजेंद्रन गलत तरीके से महिला को छूने की कोशिश कर रहा था। अदालत के दस्तावेजों के हवाले से कहा गया कि ईयू ने राजेंद्रन को महिला से दूर होने को कहा लेकिन वह नहीं माना और हंगामा करने लगा। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति ग्लैडिस्टन जोसेफ के हस्तक्षेप के बाद राजेंद्रन को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें