सिंगापुर में शनिवार 2025 के आम चुनाव (GE2025) के लिए वोटिंग हो रही है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग रात 8 बजे तक चलेगी। इस बार 27,58,846 रजिस्टर्ड वोटर अपने वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसके लिए पूरे देश में 1,240 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। बता दें कि इस बार कुल 97 में से 92 संसदीय सीटों पर वोटिंग हो रही है, जबकि 5 सीटों पर सत्ताधारी पार्टी पीपल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) पहले ही बिना मुकाबले जीत चुकी है। इस चुनाव चुनाव में 11 राजनीतिक दल और 2 निर्दलीय उम्मीदवार हिस्सा ले रहे हैं। कुल मिलाकर इस सिंगापुर के आम चुनाव में कुल 211 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग मांग रहे हैं नया जनादेश
कौन-कौन हैं मैदान में?
अब बात अगर इस चुनाव में हिस्सा लेने वाले दलों की करें तो इस चुनाव में सत्ताधारी पीपल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) सभी 32 सीटों पर उम्मीदवार, विपक्ष की बड़ी पार्टी (डब्ल्यूपी) 26 सीटों पर, प्रोग्रेस सिंगापुर पार्टी (पीएसपी) 13 उम्मीदवार और छह सीटों पर, अन्य पार्टियों में SPP, SDP, PPP, PAR, RDU, NSP, SUP और SDA भी चुनाव लड़ रही हैं।
ये भी पढ़ें:- US: ट्रांस एथलीट्स विवाद के बाद ट्रंप प्रशासन ने मेन राज्य के साथ किया समझौता, पोषण फंड बहाल करने का निर्णय