फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर: जन्मदर बढ़ाने को सरकारी कर्मियों के लिए डेटिंग सर्विस, पार्टनर मिलने की बढ़ी उम्मीद

Mon, 05 Oct 2026 09:08 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, सिंगापुर।

सार

सिंगापुर में जन्मदर बढ़ाने के लिए सरकारी कर्मियों के लिए डेटिंग सर्विस की शुरुआत की गई है। 21 से 35 वर्ष के युवाओं के लिए फर्स्ट डेट मैचमेकिंग सर्विस के माध्यम से पार्टनर मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
सिंगापुर सरकार ने डेटिंग को लेकर अनोखा फैसला लिया (सांकेतिक) - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार रिकॉर्ड स्तर पर गिरती प्रजनन दर से निपटने के लिए सिंगापुर सरकार ने एक बेहद अनोखा और तकनीकी कदम उठाया है। सरकार ने 21 से `ुवा सरकारी कर्मचारियों के लिए फर्स्ट डेट नाम की एक पायलट मैचमेकिंग (डेटिंग) सर्विस शुरू की है।

विज्ञापन


क्यों शुरू की गई है ऐसी सेवा?
इस सेवा का उद्देश्य कामकाजी युवाओं को जीवनसाथी तलाशने में मदद करना है, ताकि देश की जनसांख्यिकीय चिंताओं को दूर किया जा सके। यह कोई आम डेटिंग एप नहीं है जहाँ लोग रैंडम स्वाइप करते हैं। फर्स्ट डेट की सबसे बड़ी खासियत इसका तकनीकी ढांचा है। यह प्लेटफॉर्म नोबेल पुरस्कार विजेता गेल-शेपली एल्गोरिदम का उपयोग करता है। 

बनेगी स्थिर व सटीक जोड़ी
शेपली एल्गोरिदम का गणितीय फॉर्मूला दोनों पक्षों की प्राथमिकताओं का विश्लेषण कर सबसे स्थिर और सटीक जोड़ी बनाता है।

राष्ट्रीय डिजिटल पहचान प्रणाली के जरिये लॉगिन करना अनिवार्य
सुरक्षा और प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए, उपयोगकर्ताओं को सिंगापुर की राष्ट्रीय डिजिटल पहचान प्रणाली के जरिये लॉगिन करना अनिवार्य है। इससे फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन धोखाधड़ी की गुंजाइश खत्म हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें