फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: भारत को मिला सिंगापुर का साथ, ऑक्सीजन से भरे दो विमान भारत के लिए हुए रवाना

Wed, 28 Apr 2021 02:15 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

देश में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए सिंगापुर ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। सिंगापुर ने ऑक्सीजन से भरे दो विमान भारत के लिए रवाना किए हैं, जिसमें 256 ऑक्सीजन सिलिंडर हैं। 
विज्ञापन
सिंगापुर से ऑक्सीजन के दो विमान भारत पहुंचेंगे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बढ़ते मामलों के बोझ के तले देश का स्वास्थ्य सिस्टम चरमरा गया है। ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की किल्लत के बाद से दुनिया के कई देश भारत की मदद के लिए आगे आए हैं। इसी सूची में अब सिंगापुर का नाम भी शामिल हो गया है। बता दें कि बुधवार को ही कनाडाई सरकार ने भारत को दस मिलियन डॉलर की मदद करने का एलान किया है। 

विज्ञापन


इधर सिंगापुर की सरकार ने बुधवार को ऑक्सीजन सिलिंडरों से भरे दो विमान भारत के लिए रवाना कर दिए हैं। सिंगापुर के विदेश मंत्रालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई। सिंगापुर के विदेश मंत्री मलिकी उस्मान ने सिंगापुर वायुसेना के दो सी-130 विमान को भारत के लिए रवाना किया है। 



इन दो विमानों में 256 ऑक्सीजन सिलिंडर हैं, जो भारत की मदद के लिए भेजे जा रहे हैं। मलिकी ने कहा कि भारत और सिंगापुर के प्रगाढ़ संबंध रहे हैं। उन्होंने महामारी के दौरान सिंगापुर की मदद करने और आवश्यक उपकरणों को मुहैया कराने के लिए भारत का धन्यवाद किया है। 
विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, भारतीय वायुसेना ने भी तीन ऑक्सीजन कंटेनर लाने के लिए सी-17 विमान को सिंगापुर भेजा है। बता दें कि देश में कोरोना ने कोहराम मचा दिया है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 3.60 लाख से ज्यादा दैनिक मामले दर्ज किए गए और मौतों के आंकड़े ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। बीते 24 घंटे में देश में तीन हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना वायरस की वजह से अपनी जान गंवा दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें