फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ सिंधी समुदाय ने अमेरिका में किया प्रदर्शन, लोगों को जबरन गायब करने का आरोप

Sun, 16 Aug 2020 11:39 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
सिंधी समुदाय ने किया प्रदर्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन

पाकिस्तान की नापक हरकतों से परेशान सिंधी समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। सिंधी समुदाय के सदस्यों ने पाकिस्तान में लोगों को जबरन गायब करने के विरोध में और पीड़ितों के परिवारों के प्रति एकता दर्शाते हुए प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शन का आयोजन करने वाले सिंधी फाउंडेशन ने एक बयान में कहा कि "प्रदर्शनकारियों ने सिंध में जबरन गायब किए गए लोगों को मुक्त करने संबंधी नारे लगाए। उनके हाथों में पीड़ितों की तस्वीरों वाले पोस्टर थे।"

इस प्रदर्शन में सिंध, बलूच और पख्तून के नेताओं के अलावा गिलगित-बाल्टिस्तान के लोग भी शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने जबरन गायब किए सभी पीड़ितों को छोड़ने की मांग की, जिनमें शिक्षक एवं विद्वान सारंग जोयो शामिल हैं। उन्हें मंगलवार को कराची में उनके घर से अगवा किया गया।
विज्ञापन


सिंधी फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक सुफी लागहारी ने बताया कि सारंग जोयो के पिता ताज जोयो सिंधी कवि और लेखक हैं। उन्होंने पाकिस्तान का राष्ट्रपति पुरस्कार स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें