फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस ने तैयार की कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, डब्ल्यूएचओ ने अभी तक नहीं दी मंजूरी

Sun, 16 Aug 2020 11:12 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
विज्ञापन
Covid-19 vaccine - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना की सबसे पहली वैक्सीन बनाने का दावा करने वाले रूस ने अपनी वैक्सीन की पहली खेप का उत्पादन पूरा कर लिया है। बता दें कि मंगलवार को रूस ने कोरोना वैक्सीन की सभी जांच पूरी होने का दावा किया था।

विज्ञापन



पुतिन के एलान के चार दिन बाद ही रूस ने पहली खेप तैयार कर ली है। हालांकि अमेरिका समेत कई देश रूस की स्पुतनिक वी नाम की वैक्सीन पर भरोसा नहीं कर रहे हैं और सवाल खड़े कर रहे हैं। इसके अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी रूस की वैक्सीन को अभी तक मंजूरी नहीं दी है। 

संगठन का कहना है कि रूस की वैक्सीन को अभी कड़े सुरक्षा जांच से गुजरने की जरूरत है। इधर रूस का कहना है कि गामलेया रिसर्च इंस्टीट्यूट की ओर से तैयार वैक्सीन की पहली खेप का उत्पादन पूरा कर लिया है। इससे पहले रूस की ओर से जानकारी दी जा चुकी है कि वैक्सीन के व्यापारिक उद्देश्यों के लिए सितंबर से उत्पादन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि दिसंबर या जनवरी से रूस हर महीने 50 लाख वैक्सीन की खुराक का उत्पादन कर सकता है। रूस प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई थी कि देश में बनाई गई वैक्सीन को पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिया जाएगा और इसके बाद स्वैच्छिक (वालंटियर) लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी।

रूस ने इस बात की भी जानकारी दी कि भारत समेत 20 देशों ने रूस से वैक्सीन खरीदने की इच्छा जताई। गौरतलब है कि दुनिया में कोरोना का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, दुनिया में कोरोना के मामले 2.11 करोड़ के पार चला गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें