एफबीएसएसी पूजा स्थलों की सुरक्षा, तैयारियों और विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच संबंधों को बढ़ाने जैसे मामलों पर सचिव और अन्य वरिष्ठ नेतृत्व को सलाह और और सिफारिशें प्रदान करता है।
सिख महिला किरण कौर गिल को 'आस्था आधारित सुरक्षा सलाहकार परिषद' (एफबीएसएसी) में नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वह दूसरी ऐसी भारतीय-अमेरिकी बन गई हैं जिन्हें अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) के इस प्रतिष्ठित निकाय में नियुक्त किया गया है। इससे पहले भारतीय अमेरिकी समुदाय के नेता चंद्रू आचार्य को इस परिषद के लिए नियुक्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
गिल, सिख अमेरिकन लीगल डिफेंस एंड एजुकेशन फंड (एसएएलडीईएफ) की कार्यकारी निदेशक हैं। इससे पहले वह न्यू जर्सी में पीएआरएस एनवायरेंनमेंटल इंक की सीईओ रह चुकी हैं। साल 2014 में उन्हें अमेरिकी लघु व्यवसाय प्रशासन द्वारा साल की सबसे प्रभावी व्यवसायी के रूप में चुना गया था। उन्हें आरओआई-एनजे द्वारा न्यू जर्सी में पचास सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया गया था।
गिल कई समुदाय और नागरिक संगठनों में भी शामिल रही हैं। वह 'साउथ एशियन अमेरिक वुमेन' की संस्थापक और प्रमुख भी हैं। उन्होंने अर्जेंटीना में ग्लोबल विलेज प्रोग्राम के लिए 'हैबिटेट फॉर ह्यूमैनिटी इंटरनेशनल' भी काम किया है।
विज्ञापन
इससे पहले एफबीएसएसी ने हाल ही में मिशिगन में रहने वाले चंद्रू आचार्य को इस परिषद के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। एफबीएसएसी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, यह संगठन समय-समय पर पार्टनरशिप और इंगेजमेंट के लिए सहायक सचिवों, विशिष्ट रणनीति और कार्रवाई योग्य सलाह प्रदान करता है और यह डीएचएस आधारित संगठन सुरक्षा- समन्वयक (सिक्योरिटी कॉ-ऑर्डिनेटर) के रूप में काम करता है।
एफबीएसएसी पूजा स्थलों की सुरक्षा, तैयारियों और विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच संबंधों को बढ़ाने जैसे मामलों पर सचिव और अन्य वरिष्ठ नेतृत्व को सलाह और और सिफारिशें प्रदान करता है।