फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'सिखों के लिए किसी पीएम ने इतना नहीं किया, जितना मोदी ने किया', अमेरिका के सिख समुदाय के नेता का बड़ा बयान

Thu, 08 Jun 2023 12:17 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

जस्सी सिंह ने कहा कि 'पीएम मोदी सिखों की समस्याओं को समझते हैं और वह दिल से समुदाय से प्यार करते हैं। जब वह सिख समुदाय के लोगों से मिलते हैं और बात करते हैं, तब भी उनका यह प्यार दिखाई देता है। 
विज्ञापन
अमेरिका में सिख समुदाय के नेता ने की पीएम मोदी की तारीफ। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे की खूब चर्चा है। इस बीच अमेरिका में रहने वाले एक सिख नेता ने पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में रहने वाले सिख समुदाय की मांगों को पीएम मोदी ने पूरा किया है। बता दें कि सिख ऑफ अमेरिका संगठन के चेयरमैन जस्सी सिंह ने यह बात कही है। जस्सी सिंह अमेरिका में सिख समुदाय के एक बड़े नेता हैं। 

विज्ञापन


पीएम मोदी का अमेरिका दौरा ऐतिहासिक पल
जस्सी सिंह ने पीएम मोदी के आगामी अमेरिका दौरे को ऐतिहासिक पल करार दिया। बता दें कि पीएम मोदी 21 जून से 24 जून तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह अमेरिका की संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे। जस्सी सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री अमेरिका आ रहे हैं और यह एक ऐतिहासिक पल है। सिंह ने कहा कि सिख प्रतिनिधिमंडल ने जब भी पीएम मोदी के सामने अपनी मांगें रखी हैं, हर बार पीएम मोदी ने उन मांगों को पूरा करने की कोशिश की है। जस्सी सिंह ने कहा कि इस बार भी सिख प्रतिनिधिमंडल पीएम मोदी से मिलेगा और उन्हें धन्यवाद देगा। 

ये भी पढ़ें- US: 'PM मोदी आ रहे...हम भारतीयों की वीजा व्यवस्था ठीक करने के लिए क्या कर रहे', अमेरिकी संसद में उठा मुद्दा
विज्ञापन


'सिख समुदाय से प्यार करते हैं पीएम मोदी'
जस्सी सिंह ने कहा कि 'पीएम मोदी सिखों की समस्याओं को समझते हैं और वह दिल से समुदाय से प्यार करते हैं। जब वह सिख समुदाय के लोगों से मिलते हैं और बात करते हैं, तब भी उनका यह प्यार दिखाई देता है। हाल के सालों में किसी और प्रधानमंत्री ने सिख समुदाय के लिए इतना नहीं किया, जितना पीएम मोदी ने किया है।' सिख ऑफ अमेरिका संगठन के चेयरमैन ने ये भी बताया कि पीएम मोदी ने उनके समुदाय के लिए क्या क्या किया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: अंतरिक्ष में चीन से मुकाबले के लिए साथ आएंगे भारत-अमेरिका? व्हाइट हाउस ने कहा- ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते

सिख समुदाय की इन मांगों को पीएम मोदी ने किया पूरा
जस्सी सिंह ने बताया कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के तौर पर मनाने की मांग हो या फिर गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को मनाने की, 1984 दंगे की जांच के लिए एसआईटी के गठन की या फिर विदेश में रहने वाले कई सिखों को ब्लैकलिस्ट से हटाने की, ताकि वह अपनी जन्मभूमि फिर से जा सकें या फिर कृषि कानून वापस लेने की मांग, पीएम मोदी हमेशा सिखों के साथ रहे हैं। सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने काफी कुछ किया है और बहुत कुछ किया जाना बाकी है। अगर हमें मौका मिला तो हम पीएम मोदी से मिलकर हमारी मांगों को पूरा करने के लिए उन्हें धन्यवाद कहेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें