फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moose Wala: पाकिस्तान के चुनाव में होर्डिंगों पर दिख रहे सिद्धू मूसेवाला के फोटो, लोग हुए हैरान

Sat, 02 Jul 2022 01:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।

सार

पाकिस्तानी पंजाब के मुल्तान क्षेत्र स्थित 217 सीटों पर उपचुनाव होना है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के पोस्टर पर सिद्धू मूसेवाला के फोटो का इस्तेमाल जेन कुरैशी के साथ किया गया है। 
विज्ञापन
पाकिस्तान के चुनाव में होर्डिंगों पर दिख रहे सिद्धू मूसेवाला - फोटो : Twitter/@ShirazHassan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने गाने ‘295’ के लिए मशहूर दिवंगत भारतीय गायक और गीतकार सिद्धू मूसेवाला की शोहरत को भुनाने के लिए पाकिस्तान में होने वाले उपचुनाव के लिए पंजाब प्रांत में लगे पोस्टरों में उनके फोटो का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन


न्यूज इंटरनेशनल अखबार के मुताबिक, पाकिस्तानी पंजाब के मुल्तान क्षेत्र स्थित 217 सीटों पर उपचुनाव होना है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के पोस्टर पर सिद्धू मूसेवाला के फोटो का इस्तेमाल जेन कुरैशी के साथ किया गया है। 




वह पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के पुत्र हैं। सिद्धू मूसेवाला नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू (28) की भारत के पंजाब प्रांत में 29 मई को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा हटाई थी। पोस्टर पर सिद्धू मूसेवाला के 295 का फोटो भी है। उनका यह गाना भारतीय दंड संहिता से संबंधित है। उपचुनाव 17 जुलाई को होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें