फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firing In US: केंटकी स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी; एक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल, संदिग्ध गिरफ्तार

Wed, 10 Dec 2025 04:03 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केंटकी

सार

Shooting At Kentucky State University: अमेरिका के केंटकी स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, इस वारदात में एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में केंटकी राज्य के स्टेट यूनिवर्सिटी में मंगलवार को गोलीबारी की वारदात में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हालत में अस्पताल में भर्ती है, जिसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस गोलीबारी की जानकारी मिलते ही फ्रैंकफर्ट पुलिस तुरंत यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल संदिग्ध की पहचान और हमले के कारणों के बारे में फिलहाल जानकारी साझा नहीं की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - गाजा में फिर मानवीय संकट बढ़ने की आहट: संघर्षविराम के दूसरे चरण से पहले अड़ा हमास, इस्राइल के खिलाफ की यह मांग

गवर्नर एंडी बेशियर ने दी जानकारी
वहीं केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पुलिस मौके पर मौजूद है और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने लिखा, 'हम सभी प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करें। जैसे-जैसे जानकारी मिलेगी, उसे साझा किया जाएगा।' 
विज्ञापन

 
केंटकी स्टेट यूनिवर्सिटी हमले पर लोगों की प्रतिक्रिया
वहीं सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस गोलीबारी की घटना पर चिंता जताई है। एक शख्स ने लिखा, केंटकी स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी की घटना की खबरें आई हैं। मैं प्रार्थना कर रहा हूं कि सब ठीक हों। एक अन्य ने कहा, 'मेरे केंटकी स्टेट यूनिवर्सिटी के दोस्तों और परिवारों के लिए प्रार्थनाएं। कृपया इन छात्रों को अपने प्रार्थनाओं में रखें। ऐसा कभी नहीं होना चाहिए, ये भी किसी के बच्चे हैं!!!' जबकि एक व्यक्ति ने गर्वनर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'सभी प्रभावितों के लिए प्रार्थनाएं।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - UK Sanctions: रूस-चीन पर ब्रिटेन की बड़ी कार्रवाई, सूचना युद्ध चलाने वाले संगठनों और कंपनियों पर कसी नकेल

कैंपस की सुरक्षा बढ़ाई गई, जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल कैंपस में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गोलीबारी किस वजह से हुई और क्या हमलावर ने अकेले वारदात की थी। वहीं इस घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और छात्रों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें