फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा : ओंटारियो की रिहायशी इमारत में फायरिंग, संदिग्ध समेत छह लोगों की मौत

Mon, 19 Dec 2022 08:37 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा

सार

कनाडा के ओंटारियो प्रांत के वॉन शहर में रविवार की रात एक रिहायशी इमारत में फायरिंग हुई। इसमें 73 वर्षीय संदिग्ध समेत छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के ओंटारियो प्रांत के वॉन शहर में रविवार रात एक रिहायशी इमारत में फायरिंग हुई। घटना में 73 वर्षीय बुजुर्ग समेत छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की यह घटना वॉन शहर स्थित कॉन्डो बिल्डिंग में हुई। बिल्डिंग में एक शख्स ने गन से फायरिंग की। 

विज्ञापन


पुलिस चीफ जिम मैकस्वीन के मुताबिक, घटना में छह की मौके पर ही मौत हो गई। मैकस्वीन ने बताया कि इस हमले में घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्तताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले शूटर की भी मौत हो गई है। लॉ एन्फोर्समेंट की जवाबी कार्रवाई के दौरान फायरिंग करने वाले आरोपी को गोली लगी थी। हालांकि अभी इस घटना की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें