फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में कोरोना संक्रमण पर चौंकाने वाला खुलासा, बिल्लियों के शरीर में भी बन गई एंटीबॉडी

Fri, 11 Sep 2020 06:47 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

एक शुरुआती अनुमान की तुलना में बिल्लियों में कोरोना संक्रमण के मामले अधिक हैं। चीन के वुहान में हाल में किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। ‘इमर्जिंग माइक्रोब्स एंड इंफेक्शंस’ पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, महामारी के पहले चरण में जनवरी से मार्च, 2020 के बीच 102 बिल्लियों के रक्त के नमूने लिए गए। शोधकर्ताओं ने उनके अन्य नमूनों की भी जांच की थी।

विज्ञापन


शोध में यह पाया गया कि 15 बिल्लियों के खून में ‘एंटीबॉडी’ (रोग प्रतिरोधक क्षमता) मौजूद थी, लेकिन उनमें से किसी भी बिल्ली के संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई थी और न ही उनमें कोरोना का कोई लक्षण ही दिखा था। महत्वपूर्ण बात यह है कि उनमें से एक भी बिल्ली की कोरोना वायरस के कारण मौत नहीं हुई।

जिन 102 बिल्लियों के नमूने शोध के लिए लिए गए थे, उनमें से तीन पशु आश्रयों से छोड़ी गईं 46 बिल्लियां थीं, पांच पशु अस्पतालों की 41 और 15 बिल्लियां कोरोना संक्रमित परिवारों से थीं। उनके मुताबिक, इनमें से तीन बिल्लियां ऐसी थीं, जिनके शरीर में उच्चतम स्तर पर एंटीबॉडी थी और ये बिल्लियां कोरोना पीड़ितों के संरक्षण में थीं।
विज्ञापन


इस शोध का नेतृत्व कर रहीं मेलिन जिन के मुताबिक, हालांकि आवारा बिल्लियों में कोरोना का संक्रमण कैसे फैला, यह साफ तौर पर कहा नहीं जा सकता है बल्कि सिर्फ यह अनुमान लगाया जा सकता है कि उनमें संक्रमण संभवत: कोरोना प्रदूषित वातावरण या बिल्लियों को खिलाने वाले कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने के कारण हुआ हो। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें