फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बेटे को जेल, अब मां पर कसा शिकंजा: श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला सिरिंथी गिरफ्तार; क्या है पूरा मामला?

Wed, 07 Oct 2026 01:19 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, कोलंबो।

सार

श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला शिरांथी राजपक्षे को 1 करोड़ श्रीलंकाई रुपये के गबन और भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर अपने एनजीओ 'सिरिलिया सविया' के जरिए सरकारी बैंक के पैसों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है। हाल ही में सिंगापुर से इलाज कराकर लौटने के बाद उन्होंने जमानत की याचिका दाखिल की थी, लेकिन एजेंसियों ने उनके पोल्हेंगॉडा स्थित घर से ही उन्हें हिरासत में ले लिया। उनका सांसद बेटा नमल राजपक्षे भी पहले से ही रिश्वत के मामलों में जेल में बंद है।
 
विज्ञापन
महिंदा राजपक्षे की पत्नी शिरांथी गिरफ्तार - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आई है। देश की पूर्व प्रथम महिला शिरांथी राजपक्षे को वित्तीय धोखाधड़ी और गबन के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया है। रिश्वत और भ्रष्टाचार जांच आयोग (सीआईएबीओसी) के अधिकारियों ने यह सख्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन


कोलंबो स्थित आवास से हुई गिरफ्तारी
यह पूरी कार्रवाई बुधवार को अंजाम दी गई। जांच अधिकारियों की टीम पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के कोलंबो के पूर्वी उपनगर पोल्हेंगॉडा स्थित आवास पर पहुंची और उनकी पत्नी शिरांथी राजपक्षे को हिरासत में ले लिया। 73 वर्षीय शिरांथी हाल ही में अपना इलाज कराकर सिंगापुर से लौटी थीं।

अग्रिम जमानत की अर्जी और जांच एजेंसियों का नोटिस
गिरफ्तारी से बचने के लिए उनके वकीलों ने बुधवार सुबह ही अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी, ताकि पुलिस की वित्तीय अपराध जांच शाखा (एफसीआईडी) उन्हें गिरफ्तार न कर सके। हालांकि, राहत मिलने से पहले ही भ्रष्टाचार रोधी आयोग ने उन्हें धर दबोचा। एफसीआईडी ने मंगलवार को ही उन्हें 13 अक्तूबर को पेश होने का निर्देश दिया था। इससे पहले जब वे सिंगापुर जा रही थीं, तब भी एयरपोर्ट पर एफसीआईडी ने उन्हें 24 सितंबर को पेश होने का नोटिस थमाया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फ्रांस में प्रदर्शन पर ट्रंप का बड़ा दावा: बोले- देश पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम; क्यों दिया ऐसा बयान?

सरकारी बैंक से एक करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप
जांच आयोग के अनुसार, शिरांथी राजपक्षे पर आरोप है कि उन्होंने अपने गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) 'सिरिलिया सविया' के बैंक खाते के जरिए एक सरकारी बैंक से एक करोड़ श्रीलंकाई रुपये प्राप्त किए और उस रकम का दुरुपयोग किया। एजेंसियों का कहना है कि यह सार्वजनिक संपत्ति कानून और भ्रष्टाचार रोधी प्रावधानों का सीधा उल्लंघन है। एफसीआईडी इस संस्था के कामकाज की गहन जांच कर रहा है, जिसकी कमान शिरांथी ने अपने पति महिंदा राजपक्षे के राष्ट्रपति कार्यकाल (2005 से 2015) के दौरान संभाली थी।
विज्ञापन


राजपक्षे परिवार की मुश्किलें बढ़ीं
राजपक्षे परिवार के लिए यह नया कानूनी झटका माना जा रहा है। शिरांथी के बड़े बेटे और मुख्य विपक्षी दल श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना के सांसद नमल राजपक्षे भी कानूनी शिकंजे में हैं। नमल रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों के सिलसिले में चार सितंबर से कोलंबो रिमांड जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें