फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के नौसैन्य अड्डे में पोत पर लगी आग, 57 लोग झुलसे

Mon, 13 Jul 2020 10:14 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
US Navy ship in San Diego - फोटो : Twitter
विज्ञापन

अमेरिका के सैन डिएगो स्थित नौसैन्य अड्डे पर युद्ध पोत पर लगी आग में कम से कम 57 लोग झुलस गए। रियर एडमिरल फिलिप सोबेक ने बताया कि ‘यूएसएस बोनहोम्मे रिचर्ड’ में रविवार सुबह उस इलाके में आग लगी जहां पर वाहनों को रखने की जगह थी और वहां पर मरम्मत कार्य चल रहा था।

विज्ञापन


अमेरिका नौसेना ने बताया कि शुरुआत में 17 नौसैनिकों और चार आम नागरिकों के झुलसने की सूचना थी, लेकिन सोमवार तड़के आग से घायल होने की संख्या 57 हो गई जिनमें से पांच लोगों को अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। नौसेना ने बताया कि पोत पर लगी आग को बुझाने के लिए अग्निशमन दल के कर्मचारी पानी की बौछारे मार रहे हैं और हेलीकॉप्टर से भी पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

सोबेक ने रविवार को प्रेस वार्ता में कहा कि नाविक इस मोर्चे पर बेहतरीन काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पोत पर कोई गोलाबारूद मौजूद नहीं है, लेकिन उसमें करीब 37 लाख लीटर ईंधन है और आग से बहुत नीचे है। सोबेक ने बताया कि सेन डिएगो नौसन्य अड्डे पर लंगर डाले पोत में जब विस्फोट हुआ और आग की लपटे निकलनी शुरू हुई, उस समय उस पर 160 नौसैनिक और अधिकारी सवार थे।
विज्ञापन


अमेरिका पैसिफिक फ्लीट में नेवल सरफेस फोर्स के प्रवक्ता माइक रैने ने बताया कि पोत सक्रिय रूप से ड्यूटी पर होता है तब करीब एक हजार कर्मचारी इस पर सवार होते हैं।
नौसेना परिचार के प्रमुख एडमिरल माइक गिल्डे ने कहा कि सभी चालक दल के सदस्यों की जानकारी है। सोबेक ने कहा कि खबर है कि पोत के भीतर धमाका हुआ। हम अभी निश्चित रूप से यह नहीं बता सकते हैं कि इस धमाके की वजह क्या है। उनका मानना है कि अधिक दबाव की वजह से कम्पार्टमेंट गर्म हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें