ट्यूलिप अपनी बहन अजमीना की ओर से दिए गए उत्तरी लंदन के फ्लैट के इस्तेमाल को लेकर ब्रिटेन की मीडिया रिपोर्टों के केंद्र में रह चुकी हैं। अजमीना भी हसीना की भतीजी हैं। इसके अलावा मध्य लंदन में एक दूसरी संपत्ति का भी पता चला है जो हसीना की अवामी लीग पार्टी से जुड़े एक व्यवसायी ने सिद्दीक को दी थी।
लंदन में संपत्तियों के दुरुपयोग के आरोपों पर ब्रिटेन की कीर स्टार्मर सरकार में आर्थिक मामलों की मंत्री ट्यूलिप सिद्दीक ने सोमवार को खुद ही अपनी जांच पीएम के स्वतंत्र सलाहकार सर लॉरी मैग्नस को सौंप दी। गौरतलब है कि ट्यूलिप सिद्दीक बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की भतीजी और ब्रिटेन की लेबर पार्टी की सांसद हैं। उनके पास वित्तीय बाजार में भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने की भी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
ट्यूलिप अपनी बहन अजमीना की ओर से दिए गए उत्तरी लंदन के फ्लैट के इस्तेमाल को लेकर ब्रिटेन की मीडिया रिपोर्टों के केंद्र में रह चुकी हैं। अजमीना भी हसीना की भतीजी हैं। इसके अलावा मध्य लंदन में एक दूसरी संपत्ति का भी पता चला है जो हसीना की अवामी लीग पार्टी से जुड़े एक व्यवसायी ने सिद्दीक को दी थी।
मुझे सिद्दीक पर पूरा भरोसा: पीएम स्टार्मर
इन आरोपों को लेकर प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने मीडिया से बातचीत में कहा, ट्यूलिप सिद्दीक ने खुद अपने मामले की जांच स्वतंत्र सलाहकार को सौंप दी है। यह उनकी ओर से पूरी तरह से उचित कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा, मुझे उन पर भरोसा है। स्टार्मर के स्वतंत्र सलाहकार लॉरी मैग्नस के पास मंत्रियों के स्तर पर आचार संहिता लागू करने का प्रभार है। वॉचडॉग को लिखे अपने पत्र में सिद्दीक ने किसी भी गलत काम से इन्कार किया है। उन्होंने कहा है कि वे अपने बारे में सभी प्रासंगिक जानकारियां प्रदान करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
सर लॉरी मैग्नस हैं स्वतंत्र सलाहकार
सर लॉरी मैग्नस, जो मंत्री आचार संहिता को लागू करने के लिए स्वतंत्र सलाहकार हैं, अब इन आरोपों की जांच करेंगे। सिद्दीक ने अपने पत्र में किसी भी गलत काम से इनकार किया है और सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, 'हाल की मीडिया रिपोर्ट ज्यादातर गलत हैं। मैं स्पष्ट हूं कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है, लेकिन संदेह से बचने के लिए मैं चाहती हूं कि आप स्वतंत्र रूप से तथ्यों को स्थापित करें। मैं निश्चित रूप से यह सुनिश्चित करूंगी कि आपके पास ऐसा करने के लिए आवश्यक सभी जानकारी हो।'
चीन की यात्रा को करना पड़ा रद्द
रिपोर्टों के अनुसार, मंत्री को यूके ट्रेजरी विभाग के प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में चीन की यात्रा करनी थी, लेकिन अब उन्होंने उन योजनाओं को रद्द करने का फैसला किया है। हसीना पर ढाका में मौजूदा प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार और गबन के आरोप लगाए गए हैं, साथ ही दुनिया भर में बसे उनके कई पारिवारिक सदस्य भी जांच के दायरे में हैं। सिद्दीक हसीना की बहन शेख रेहाना की बेटी हैं और 2015 से उत्तरी लंदन के हैम्पस्टेड और हाईगेट से यूके संसद में लेबर पार्टी की सदस्य हैं।