फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात से एक वर्ष की उम्र से कीजिए बात, जल्द विकसित होगी भाषा की समझ

Fri, 13 Sep 2019 03:14 AM IST
देव कश्यप रिसर्च टीम

सार

  • एक वर्ष की उम्र से कीजिए बच्चों से बात, शेफील्ड विश्वविद्यालय का दावा
  • 19 महीने के शिशु औसतन 100 शब्द समझ सकते हैं
  • शिशु अपनी देखभाल करने वालों से संवाद कायम करने का प्रयास करते हैं
  • शिशु से बातचीत करना अच्छा है, भले ही आपको लगे वे कुछ नहीं समझ रहे हैं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक वर्ष की उम्र के शिशु से माता-पिता या देखभाल करने वालाें को ज्यादा से ज्यादा आंखें मिलाने, इशारों और आवाज के जरिये संवाद कायम करने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसा करने से दो वर्ष के होने तक शिशु भाषा की गहरी समझ विकसित करने के काबिल हो जाते हैं। यह दावा इंग्लैंड के शेफील्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने नई रिपोर्ट में किया है।

विज्ञापन


इस रिपोर्ट में 11 व 12 महीने के शिशु और उनकी देखभाल करने वालों के बीच होने वाले संवाद का अध्ययन किया गया था। शोध के दौरान शिशु और उनकी देखभाल करने वालों के वीडियो बनाए गए, जिनके आधार पर उनके व्यवहार का विश्लेषण किया गया। शोधकर्ता डॉ. एड डोनेल्लन के अनुसार शिशु द्वारा संवाद के लिए की जाने वाली गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

19 महीने का शिशु, 100 शब्दों की समझ

शोध में सामने आया कि 19 महीने के शिशु औसतन 100 शब्द समझ सकते हैं। वहीं जिन शिशु से नवजात अवस्था में ज्यादा संवाद कायम करने की कोशिशें की गईं, वे 130 शब्द तक समझ पा रहे थे।

विज्ञापन

पहला शब्द सीखने से पहले संवाद की कोशिश

यह भी सामने आया कि खुद शिशु अपनी देखभाल करने वालों से संवाद कायम करने का प्रयास करते हैं। वे ऐसा पहला शब्द सीखने से पहले से करने लगते हैं। उनके इस व्यवहार को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। यह शब्दों को सीखने की उनकी क्षमता को बढ़ाता है।

बच्चे और अभिभावक दोनों के प्रयास

शोध में यह भी कहा गया कि शिशु और उनकी देखभाल करने वालों के साझा प्रयासों से भाषा सीखने की प्रक्रिया को तेज किया जा सकता है। यानी शिशु से बातचीत करना अच्छा है, भले ही आपको लगे वे कुछ नहीं समझ रहे हैं, लेकिन वे आपके संवाद को न केवल समझने की कोशिश करते हैं, बल्कि इसके जरिए जल्दी सीखते भी हैं।

कब करें संवाद

शोधकर्ताओं के अनुसार ऐसा कभी भी करें। कपड़े धोने से लेकर उन्हें खाना खिलाते समय, घूमते समय, कोई और काम करते समय, कभी भी संवाद बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें