फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया में पाकिस्तानी समर्थकों से भिड़ीं शाजिया इल्मी, कहा- भारत जिंदाबाद

Sun, 18 Aug 2019 02:43 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शाजिया इल्मी - फोटो : ANI
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लेने के भारत सरकार के फैसले से पाकिस्तान और उसके समर्थक काफी बौखला गए हैं। पाक ने संयुक्त राष्ट्र से इस मसले पर हस्तक्षेप की गुहार लगाई थी लेकिन उसके हाथ निराशा लगी। अब उसके समर्थक भारत विरोधी नारे लगा रहे हैं। ऐसा ही दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हुआ। जहां  पाकिस्तानी समर्थक भारत विरोधी नारे लगा रहे थे जिनसे कि भाजपा नेता शाजिया इल्मी भिड़ गईं और भारत जिंदाबाद के नारे लगाने लगीं।

विज्ञापन


शाजिया का यह विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग उनके साहस की काफी तारीफ कर रहे हैं। सियोल में शुक्रवार को पाकिस्तान समर्थक भारत विरोधी नारे लगा रहे थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे। जिन्हें सुनकर शाजिया सहित भाजपा और आरएसएस नेताओं का समूह उस समूह से भिड़ गया। वीडियो में दिख रहा है कि पाकिस्तान का झंडा लिए यह लोग भारत विरोधी नारे लगा रहे हैं। 



तीन मिनट 25 सेकेंड के वीडियो में शाजिया के साथ कुछ अन्य लोग टैक्सी से निकलते हुए और समूह की ओर बढ़ते हुए दिख रहे हैं। समूह के सदस्य 'हक है हमारा आजादी' और 'हम ले के रहेंगे आजादी' जैसे नारे लगा रहे हैं। इसी बीच भाजपा नेता उनसे प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्दों का प्रयोग न करने की अपील करती हैं। वह नहीं मानते तो वह उनसे भिड़ जाती हैं और भारत जिंदाबाद के नारे लगाने लगती हैं। लोग उनकी इस देशभक्ति की काफी तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 


पाक समर्थकों को लताड़ते हुए उन्होंने कहा, 'हम सभी के लिए यह जरूरी है कि हम जहां भी हों अपना विरोध दर्ज कर सकें। मैं जानती हूं कुछ देशों में बोलना इतना आसान नहीं होता। एक देशवासी, भारतवासी होने के तौर पर अपमानित होने पर अपने गुस्से को शांतिपूर्ण तरीके से दर्ज करना महत्वपूर्ण होता है। किसी भी समय कोई भी यदि आपके देश, आपके प्रधानमंत्री के बारे में कुछ कहता है तो अपनी आवाज उठाएं और अगर आप ऐसा शांतिपूर्ण तरीके ले कर रहे हैं तो अंजाम से मत डरिए।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें