फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के टेक्सास में सिरफिरे बदमाश की अंधाधुंध गोलीबारी में पांच नागरिकों की मौत, 21 घायल

Sun, 01 Sep 2019 06:46 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • टेक्सास के ओडेसा और मिडलैंड में गोलीबारी में पांच लोग मारे गए और 21 घायल हो गए
  • पुलिस का कहना है कि बंदूकधारी ने अमेरिकी डाक विभाग के ट्रक को हाइजैक किया और वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की
  • मिडलैंड पुलिस के अनुसार, बंदूकधारी बदमाश से मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे मार गिराया 
विज्ञापन
यूएस पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के टेक्सास शहर में शनिवार को एक सिरफिरे बंदूकधारी बदमाश ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है, वहीं करीब 21 लोग घायल हो गए। टेक्सास पुलिस के मुताबिक, बदमाश पहले बाइक पर आया और अमेरिकी डाक विभाग के एक ट्रक को हाइजैक कर वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी।  

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बदमाश टेक्सास के ओडेसा और मिडलैंड शहर के आसपास गाड़ी चला रहा था। इस दौरान पुलिस वहां मौजूद लोगों से सड़क पर नहीं आने और अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील करते हुए बंदूकधारी को काबू करने की कोशिश कर रही थी।

मिडलैंड पुलिस ने बताया कि बदमाश को गोली मार दी गई है। बदमाश द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में तीन कानून प्रवर्तन अधिकारियों (पुलिस) को भी गोली लगी है, जिनकी स्थिति के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मिडलैंड में एक संदिग्ध को गोल्ड होंडा चलाते हुए देखा गया था, जिसने बाद में ओडेसा में अमेरिकी डाक विभाग का ट्रक हाइजैक कर लिया। 

ओडेसा सिटी के पुलिस प्रमुख माइकल गेरके ने बताया कि, टेक्सास के एक जन सुरक्षा अधिकारी ने करीब 3:17 बजे होंडा को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद बदमाश ने उसे भी गोली मार दी। गेरके ने बताया कि बदमाश का मकसद क्या था, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मिडलैंड के सिनर्जी फिल्म थियेटर के पास पुलिस ने बदमाश का पीछा करते हुए उसे मार गिराया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें