इस्राइल के उत्तरी शहर हाइफा में गुरुवार को आंतकी हमला हुआ है। इस आतंकी हमले में कम से कम 10 लोगों के घायल होने की खबर है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक फलिस्तीनी शख्स ने बस स्टैंड पर खड़े लोगों के उपर कार चढ़ा दी। घटना स्थानीय समयानुसार शाम करीब 4:18 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने हमलावर को मार गिराया है।
इजरायल पुलिस ने की ओर से जारी बयान में कहा गया है, करकुर बस स्टैंड पर यात्री इंतजार कर रहे थे। तभी वहां तेज रफ्तार में आए एक वाहन ने कई लोगों को टक्कर मारी, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इजरायल के आपातकालीन चिकित्सा सेवा अधिकारी मैगन डेविड ने कहा कि उनकी टीम घटनास्थल पर 10 लोगों को इलाज कर रही है, जिनमें से एक शख्स की हालत गंभीर है।
पुलिस ने बताया कि मौके से भाग रहे आतंकी का पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान उसने दो पुलिस अधिकारियों के ऊपर चाकू से हमला किया गया। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने आतंकी को गोली मार दी।
पुलिस प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि करकुर जंक्शन के पास कार से हमला करने वाले आतंकवादी को मार गिराया गया है। बयान में बताया गया है कि अपराधी जेनिन का 53 वर्षीय फिलिस्तीनी नागरिक था, जो एक अरब इस्राइली महिला से शादी करके बिना परमिट के इस्राइल में रह रहा था। वह इजरायल में रह रहा था और उसका कोई पिछला आपराधिक या सुरक्षा रिकॉर्ड नहीं है।