फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस के तीसरे बड़े शहर में पैकेज बम ब्लास्ट, आठ साल की बच्ची समेत 13 घायल

Sat, 25 May 2019 08:31 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फ्रांस में पैकेज बम धमाका - फोटो : social media
विज्ञापन

फ्रांस के ल्योन शहर में सड़क किनारे हुए पैकेज बम धमाके में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों में आठ साल की बच्ची भी शामिल है। ये धमाका ऐसे समय में हुआ है जब दो दिनों बाद ही यूरोपीय संसद में चुनाव होने हैं। राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने इस धमाके को हमला बताया है। उन्होंने कहा कि हमले में अभी किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।  

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये विस्फोट दक्षिण-पूर्व शहर के ऐतिहासिक केंद्र में सोन और रोन नदियों के बीच की एक संकीर्ण पट्टी पर हुआ है। धमाके के बाद से घटनास्थल को खाली करा दिया गया है। ल्योन फ्रांस का तीसरा सबसे बड़ा शहर है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि विस्फोटक को सड़क किनारे रखा गया था। यहां रखे इस पैकेज में कीलें और बोल्ट भरे हुए थे। यहां विस्फोट होने से कुछ समय पहले करीब 30 साल के एक व्यक्ति को देखा गया था। फिलहाल पुलिस संदिग्ध की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति मैक्रों ने धमाके के बाद घटनास्थल का जायजा लेने के लिए अपने मंत्री क्रस्टोफी कस्टानेर को भेज दिया है। वहीं पुलिस ने भी ट्विटर पर गवाहों से अपील की है कि वह संदिग्ध को पकड़ने में  मदद करें। वह कैमरे में कैद हो गया है। उसके पास एक साइकिल भी थी।

देश के न्यायिक मंत्री निकोल बेलाउबेट ने टेलीविजन चैनल पर कहा है कि यह कहना जल्दबाजी होगी कि धमाका आतंकी हमला था। हमले में घयाल 13 लोगों में से 11 को अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।

यहां आसपास कई दुकानें भी हैं। दुकानदारों का कहना है कि वह अपनी दुकान में काम कर रहे थे तभी उन्हें तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। पहले तो लगा कि निर्माण कार्य होने के दौरान ये आवाज आई होगी लेकिन बाद में पता चला कि ये एक पैकेज धमाका था। 

इससे पहले 2015 में भी फ्रांस में जिहादी हमला हुआ था, जिसमें करीब 250 लोगों की मौत हुई थी। यहां पैकेज हमला इससे पहले 2007 में हुआ था, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। हालांकि पुलिस कभी इस बात का पता नहीं लगा सकी कि ये पैकेज धमाका किसने किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें