फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza War: गाजा में ताबड़तोड़ इस्राइली हमले, 65 फलस्तीनियों की मौत; शांति बहाली के लिए मिस्र लाया नया प्रस्ताव

Tue, 25 Mar 2025 08:15 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, देइर अल-बलाह

सार

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध विराम समाप्त होने के बाद पिछले एक दिन में गाजा में 65 से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। संघर्ष फिर से बढ़ता देख मिस्र ने युद्ध विराम बहाल करने का नया प्रस्ताव पेश किया है। प्रस्ताव के अनुसार, हमास इस्राइल को गाजा में मानवीय सहायता की अनुमति देगा और अमेरिकी-इस्राइली पांच बंधकों को रिहा करेगा। वहीं, इस्राइल सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। 
विज्ञापन
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा पट्टी का दृश्य (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युद्ध विराम समाप्त होने के बाद इस्राइल ने गाजा में फिर से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए हैं। बीते एक दिन में गाजा में 65 से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। 

विज्ञापन


अब तक संघर्ष में 50000 से अधिक लोग मारे जा चुके
गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, यह हमले उस समय हुए जब इस्राइल ने हमास के साथ युद्ध विराम तोड़ दिया। पिछले एक सप्ताह में हवाई और जमीनी अभियानों में इस्राइली सुरक्षा बलों ने गाजा में सैकड़ों लोगों को मार डाला। 17 महीने के इस संघर्ष में अब तक मरने वालों की संख्या 50,000 से अधिक हो चुकी है। 

युद्ध विराम बहाल करने के लिए नया प्रस्ताव पेश
इस बीच, मिस्र ने युद्ध विराम को बहाल करने के लिए एक नया प्रस्ताव पेश किया है। एक मिस्र के अधिकारी ने बताया कि हमास इस्राइल द्वारा गाजा में मानवीय सहायता की अनुमति देने और एक सप्ताह के लिए युद्ध विराम लगाने के बदले में अमेरिकी-इस्राइली सहित पांच जिंदा बंधकों को रिहा करेगा। इसके अलावा, इस्राइल सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों को भी रिहा करेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Gaza Crisis: इस्राइल पर यूएन ने लगाए गंभीर आरोप, हमले में कर्मचारी की मौत के बाद कहा- गाजा में कम करेंगे स्टाफ

हमास ने प्रस्ताव पर दी सकारात्मक प्रतिक्रिया
हमास के एक अधिकारी ने कहा कि समूह ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, लेकिन उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी। दोनों अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर बात की, क्योंकि यह जानकारी गोपनीय थी। अधिकारियों को मीडिया के सामने इस जानकारी को देने का अधिकार नहीं था। 

रेड क्रॉस कार्यालय पर गोली चलाना गलती: इस्राइल
इस बीच, इस्राइल ने कहा कि उसने गलती से गाजा में रेड क्रॉस के कार्यालय पर गोली चलाई। इस्राइली सेना ने कहा कि सैनिकों फलस्तीनी आतंकवादियों से खतरे की पहचान की और इसके बाद गोली चलाई। हालांकि, सेना ने यह भी कहा कि पहचान झूठी थी, इसके बारे में बाद में पता चला। सैनिकों को यह एहसास नहीं था कि इमारत का इस्तेमाल रेड क्रॉस द्वारा किया जा रहा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Middle East Tension: मिस्र के नए युद्ध विराम प्रस्ताव के बीच इस्राइली हमले तेज, गाजा में 61 लोगों की मौत

गोलीबारी की घटना की समीक्षा की जाएगी
इस्राइली सेना ने कहा कि रेड क्रॉस के कार्यालय पर गोली चलाने की घटना की समीक्षा की जाएगी। वहीं, रेड क्रॉस का कहना है कि गोलीबारी से इमारत को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, कोई कर्मचारी घायल नहीं हुआ। 


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें