फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza: इस्राइली हवाई हमलों में गाजा में 17 की मौत, मलबा हटाने के लिए जरूरी भारी मशीनों को बनाया निशाना

Tue, 22 Apr 2025 09:46 PM IST
निर्मल कांत दीर अल-बलाह।

सार

Gaza: इस्राइली हवाई हमलों में गाजा में 17 फलस्तीनियों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे।  इसके अलावा, हमलों में मलबा हटाने वाली भारी मशीनें भी नष्ट हो गईं, जिससे पुनर्निर्माण में और मुश्किलें आ सकती हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजा पट्टी में इस्राइली सेना के हवाई हमलों में मंगलवार को 17 फलस्तीनियों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। इसके अलावा, मलबा हटाने के लिए  मध्यस्थों की ओर से भेजे गए बुलडोजर और अन्य भारी मशीनों को भी नष्ट किया गया। उधर,  लेबनान में भी अलग-अलग हवाई हमलों दो लोग मारे गए।  

विज्ञापन

 
हमास के खिलाफ 18 महीने जारी इस्राइली हमलों में गाजा का बहुत बड़ा हिस्सा तबाह हो चुका है। अब चिंता जताई जा रही है कि इस तबाह हो चुके इलाकों का पुनर्निर्माण बहुत मुश्किल हो सकता है। गाजा में पहले ही भारी मशीनों की कमी थी और यह मशीनें ने कवेल मलबे से लोगों को निकालने के लिए जरूरी हैं, बल्कि सड़कों की सफाई करने के लिए भी अहम हैं, जो हमलो के बाद बाधित हो जाती हैं। 

ये भी पढ़ें: 'भैया! मेरे पति को बचा लो..': सेना की वर्दी में थे आतंकी, पर्यटकों के पहचान पत्र देखे, मजहब जाना और मार दिया
विज्ञापन


इस्राइली सेना ने कहा कि उसने करीब चालीस भारी मशीनों को निशाना बनाकर नष्ट किया है। इस्राइल ने कहा कि हमास इन वाहनों का उपयोग विस्फोटक लगाने, सुरंगे खोदने और तारबाड़ को तोड़ने के लिए करता था। सात अक्तूबर 2023 के हमले में भी इनका इस्तेमाल किया गया था। 

उत्तरी गाजा के जबालिया क्षेत्री की नगरपालिका ने बताय कि उसके पार्किंग गैरेज पर किए गए हमले में मिस्र और कतर की ओर से दिए हुए नौ बुलडोजर नष्ट हो गए, जिन्होंने जनवरी में लागू हुए संघर्षविरा में मध्यस्थता की थी। इस्राइल ने पिछले महीने संघर्षविराम को समाप्त कर दिया और फिर से बमबारी और जमीनी अभियान शुरू किए। साथ ही गाजा के 20 लाख फलस्तीनियों को सभी आवश्यक आपूर्ति (जैसे भोजन, ईंधन और दवाइयां) को पूरी तरह काट दिया।

ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: आतंकी गुट TRF ने ली पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी, एक फैसले से बौखलाकर कायराना हरकत की
विज्ञापन


अल-नजल नगरपालिका ने बताया कि इस्राइली हमलों में एक पानी का टैंकर, एक मोबाइल जनरेटर और एक ट्रक भी नष्ट हो गया, जो सहायता समूहों ने प्रदान किए थे। यह ट्रक सीवेज को पंप करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। इस्राइली हमलों में 17 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर बच्चे थे। 

नासिर अस्पताल ने बताया कि इस्राइली हवाई हमले में मंगलवार की सुबह खान यूनिस शहर में एक बहु मंजिला घर को निशाना बनाया गया, जिसमें नौ लोग मारे गए, जिनमें चार महिलाएं और चार बच्चे शामिल थे। मारे गए लोगों में एक 2 साल की लड़की और उसके माता-पिता भी शामिल थे।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें