फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका की जेल में झड़प के बाद बुलाई गई सेना: सात अधिकारियों समेत 26 की मौत, 100 घायल; सरकार ने क्या कहा?

Mon, 06 Jul 2026 05:11 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो।

सार

श्रीलंका की एक अत्यधिक भीड़भाड़ वाली जेल के भीतर कैदियों के बीच हिंसक झड़प में सात अधिकारियों समेत 26 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि करीब 100 कैदी घायल हुए हैं। मृतकों में पुलिस अधिकारियों के भी शामिल होने की आशंका है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
जेल में हिंसक झड़प - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/आरटी इंडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका की एक जेल में कैदियों के बीच हुई हिंसक झड़प में सात अधिकारियों समेत 26 लोगों की मौत हो गई। करीब 100 लोग घायल हो गए। इस हिंसा के बाद स्थिति पर काबू पाने के लिए श्रीलंकाई सेना से मदद मांगी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


क्षमता से ज्यादा कैदियों वाली जेल में हिंसक झड़प
यह झड़प रविवार को शुरू हुई थी, जब कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। यह घटना श्रीलंका के तटीय शहर नेगोम्बो की एक अधिक भीड़भाड़ वाली जेल में हुई।  

मृतकों में कौन-कौन शामिल हैं?
स्थानीय टेलीविजन चैनल हिरू के अनुसार, मृतकों में कैदी और जेल अधिकारी दोनों शामिल हैं। यह जेल कोलंबो से करीब 35 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। बताया जा रहा है कि सोमवार को हिंसक झड़प के दौरान कुछ कैदियों ने जेल के हथियार छीन लिए, जिसके बाद हिंसा और बढ़ गई और स्थिति घातक हो गई।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि उस समय जेल में लगभग 1800 कैदी मौजूद थे, जब यह झड़प शुरू हुई। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह हिंसा जेल के भीतर कथित तौर पर ड्रग तस्करी का समर्थन करने वाले एक समूह और इसका विरोध करने वाले दूसरे समूह के बीच हुई।

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश: कॉक्स बाजार में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से नौ की मौत, रोहिंग्या कैंप सबसे ज्यादा प्रभावित क्यों?

अभी क्या स्थिति है?
रॉयटर्स ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि जेल के कुछ हिस्सों में अभी भी तलाशी और सफाई का काम चल रहा है। श्रीलंकाई सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर वारुणा गामागे ने बताया कि सेना को पुलिस की मदद के लिए बुलाया गया है। लेकिन फिलहाल वे तैयार स्थिति में हैं।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के विशेष टास्क फोर्स तथा दंगा नियंत्रण इकाइयों को तैनात किया गया है। झड़प के बाद व्यवस्था बहाल करने के लिए सोमवार को तीन कैदियों को पल्लानसेना जेल कैंप में स्थानांतरित किया गया।

जेल विभाग के मीडिया प्रवक्ता एसी गजानायके ने बताया कि इस घटना की विशेष जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जेल महानिदेशक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम बनाई गई है, जो इस हिंसा के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जांच करेगी। इसके साथ ही पुलिस की ओर से भी अलग से जांच की जा रही है।

वीडियो फुटेज में क्या देखा गया?
डेराना समेत कई टेलीविजन चैनलों के वीडियो फुटेज में दिखाया गया कि एक पुलिस बस घायलों को ले जा रही है। कुछ घायल कैदी बस के फर्श पर पड़े हुए थे। जेल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन


श्रीलंका के न्याय मंत्री ने क्या कहा?
न्याय मंत्री हर्षना नानायक्कारा ने पत्रकारों से कहा, यह संस्थान मेरे अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। सात जेल अधिकारियों और 19 कैदियों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि स्थिति पर काबू पा लिया गया है। लेकिन ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें