फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माली में सैन्य शिविर पर जिहादियों का हमला, 19 लोगों की मौत, पांच घायल

Mon, 27 Jan 2020 03:19 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, बामाको
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

माली के मध्य क्षेत्र में एक सैन्य शिविर पर रविवार को संदिग्ध जिहादियों के एक बड़े हमले में सुरक्षा बलों के 19 सदस्यों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। सेना ने यह जानकारी दी। माली के सशस्त्र बलों ने ट्विटर पर कहा कि हमले में मृतकों की संख्या 19 हो गई है और पांच घायल हुए है। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी मोटरसाइकिलों पर आए थे। सोकोलो निवासी बाबा गकउ ने एएफपी को बताया कि 100 से अधिक हमलावर थे। उन्होंने बताया कि गोलीबारी सुबह सात बजे बंद हुई। हमलावर शिविर में हथियारों और वाहनों के साथ पहुंचे थे।
विज्ञापन


सशस्त्र सेनाओं ने ट्वीट किया कि सैनिक हमले के बाद सेना के एक विमान की मदद से क्षेत्र में तलाशी ले रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें