फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: टेक्सास में कसीनो पार्किंग में शख्स ने की गोलीबारी, दो लोगों की मौत-कई घायल; जांच में जुटे अधिकारी

Tue, 30 Sep 2025 07:40 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ईगल पास (टेक्सास)

सार

US: अमेरिका के टेक्सास में एक कसीनो की पार्किंग में गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों की मौत और पांच घायल हुए। आरोपी केरयान रशान जोन्स को घटना के कुछ घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है और कसीनो को फिलहाल बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के टेक्सास के एक सीमा शहर में साप्ताहांत के दौरान एक शख्स ने कसीनो की पार्किंग में गोलीबारी की। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिर उस व्यक्ति ने गोलीबारी क्यों की। 
विज्ञापन


आरोपी केरयान रशान जोन्स (34 वर्षीय) को शनिवार रात गोलीबारी के कुछ घंटों बाद एक ट्रैफिक स्टॉप पर गिरफ्तार किया गया। घटना किकाफू लकी ईगल कसीनों की पार्किंग में हुई थी, जो ईगल पास के नजदीक है। पीछा करने के बाद पुलिस ने जोन्स को रविवार को सुबह स्कॉटडेल के पास पकड़ा गया। स्कॉटडेल, ईगल पास से करीब 290 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। विल्सन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने यह जानकारी दी। 

ये भी पढ़ें: 'गाजा युद्ध खत्म करने की योजना हमारे लक्ष्य पूरे करती है', नेतन्याहू ने हमास-फलस्तीन की भूमिका नकारी
विज्ञापन


मैवरिक काउंटी के शेरिफ टॉम श्मरबेर के मुताबिक, दो लोगों की हत्या करने और पांच लोगों को घातक हथियार से नुकसान पहुंचाने के आरोप में जोन्स के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन


फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि जोन्स को कहां रखा गया है और क्या उसकी ओर से कोई वकील पैरवी कर रहा है या नहीं। टेक्सास के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के लेफ्टिनेंट क्रिस्टोफर ओलिवारेज ने कहा कि गोलीबारी किस वजह से हुई, इसकी अभी जांच चल रही है। टेक्सास पुलिस डिपार्टमेंट इस पूरे मामले की जांच कर रही है और उसने बताया कि जांच पूरी होने तक कसीनो बंद रहेगा।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें