फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका के वर्जीनिया राज्य में सामूहिक गोलीबारी, तीन की मौत, तीन अन्य घायल; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 09 Apr 2025 07:04 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्पॉटसिल्वेनिया काउंटी (वर्जीनिया)

सार

US: अमेरिका के वर्जीनिया राज्य के स्पॉटसिल्वेनिया काउंटी में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत और तीन अन्य घायल हो गए। यह घटना एक आवासीय परिसर में हुई। स्थानीय अधिकारी ने संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
गोलीबारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के वर्जीनिया राज्य के स्पॉटसिल्वेनिया काउंटी में मंगलवार शाम एक सामूहिक गोलीबारी की घटना घटी, जिसमें तीन लोगों की मौत और तीन अन्य घायल हो गए। कानून-प्रवर्तन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


स्पॉटसिल्वेनिया शेरिफ कार्यालय की प्रवक्ता मेजर एलिजाबेथ स्कॉट के मुताबिक, यह घटना वाशिंगटन, डीसी से लगभग 105 किलोमीटर (65 मील) दक्षिण-पश्चिम में स्थित स्पॉटसिल्वेनिया काउंटी के एक आवासीय परिसर में शाम 5:30 बजे के आसपास हुई। स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों को 911 कॉल के माध्यम से सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत जांच शुरू की। 

ये भी पढ़ें: 'गलती से खत्म किए..', ट्रंप प्रशासन ने वापस लिया UN के खाद्य कार्यक्रमों की फंडिंग में कटौती का फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कॉट ने बताया कि कई अधिकारी संदिग्धों की तलाश और अपराध स्थल वाले इलाके की सुरक्षा में सक्रिय रूप से जुटे हैं। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और अधिकारियों ने जनता से क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें