शनिवार को राजधानी अल्जीयर्स स्थित स्थानीय क्लब द्वारा खेले गए मैच के बाद यह दुखद घटना हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि शुरू में 1 मौत और 50 घायलों की जानकारी दी गई थी, लेकिन बाद में 2 और प्रशंसकों ने दम तोड़ दिया
अल्जीरिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान स्टैंड टूटने से तीन लोगों की मौत हो गई और 81 लोग घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मूलूदिया क्लब द'अल्जेर ने अपना नवां लीग खिताब जीता। हादसे से पहले प्रशंसक जश्न की तैयारी में जुटे थे।
विज्ञापन
शनिवार को राजधानी अल्जीयर्स स्थित एक स्थानीय क्लब द्वारा खेले गए मैच के बाद यह दुखद घटना हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि शुरू में 1 मौत और 50 घायलों की जानकारी दी गई थी, लेकिन बाद में 2 और प्रशंसकों ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या 3 हो गई।
अल्जीरियाई राष्ट्रपति अब्दुलमजीद तेब्बून ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। खेल समाचार वेबसाइट ला गैजेट डु फेनेक के अनुसार, जैसे ही प्रशंसक 0-0 की ड्रॉ के बाद खिताब का जश्न मनाने के लिए आगे बढ़े, उसी दौरान एक सुरक्षा बैरियर टूट गया, जिससे स्टैंड का एक हिस्सा गिर पड़ा।
विज्ञापन
स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।