फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीपींस में विमान हादसे में सात लोगों की मौत: अधिकारी

Sun, 01 Sep 2019 08:28 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

फिलीपींस की राजधानी के निकट रविवार को एक रिसॉर्ट क्षेत्र में एक हवाई एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद आग लग गई और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

विज्ञापन


स्थानीय आपात अधिकारी जेफरी रोड्रिगेज ने बताया कि सात लोगों के शव मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि हमारा मानना है कि इस विमान के सभी यात्रियों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है लेकिन रिसॉर्ट क्षेत्र में जब यह विमान गिरा उस समय वहां मौजूद किसी भी व्यक्ति की मौत होने की सूचना नहीं थी।

फिलीपींस विमानन के अधिकारियों ने बताया कि जब यह विमान राजधानी मनीला से लगभग 25 नौटिकल मील की दूरी पर रडार से लापता हुआ था तो उस समय उसमें छह यात्री और दो पायलट सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें