गोलीबारी म्लाडेनोवाक के पास उस समय हुई, जब हमलावर ने चलती गाड़ी से स्वचालित हथियार से गोलियां चलाईं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।
सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड से लगभग 60 किलोमीटर दक्षिण में एक सर्बियाई शहर के पास गोलीबारी हुई है। इस दौरान आठ लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। इससे पहले बुधवार को एक 13 वर्षीय छात्र ने बेलग्रेड प्राथमिक विद्यालय में गोलीबारी कर दी थी। इस दौरान आठ छात्रों और एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई थी। वहीं, म्लाडेनोवैक में ही एक ग्रामीण ने 13 रिश्तेदारों और पड़ोसियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
चलती गाड़ी से बरसाईं गोलियां
ताजा गोलीबारी म्लाडेनोवाक के पास उस समय हुई, जब हमलावर ने चलती गाड़ी से स्वचालित हथियार से गोलियां चलाईं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।
तीन मई को हुई थी स्कूल में गोलीबारी
दरअसल, तीन मई को सर्बिया के एक स्कूल में एक किशोर छात्र द्वारा गोलीबारी करने की खबर आई थी। गोलीबारी सेंट्रल बेलग्राड के व्लादिस्लाव रिबनिकर स्कूल में यह घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र था, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। आरोपी 14 साल का किशोर है, जिसने अपने पिता की बंदूक से अन्य छात्रों पर गोलीबारी की थी। घटना में पांच लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
सर्बिया में बंदूकों का लाइसेंस पाने के लिए नियम कड़े
सर्बिया में इस तरह गोलीबारी की घटना दुर्लभ है, क्योंकि सर्बिया में बंदूकों का लाइसेंस पाने के लिए कड़े नियम हैं। हालांकि पश्चिमी बाल्कन में 90 के दशक में हुई लड़ाई के चलते वहां भारी संख्या में अवैध हथियार हैं।