फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Serbia: सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने स्कूल में की गोलीबारी, आठ बच्चों समेत सुरक्षाकर्मी की मौत

Wed, 03 May 2023 03:52 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपी 14 साल का किशोर है, जिसने अपने पिता की बंदूक से अन्य छात्रों पर गोलीबारी की। घटना में पांच लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
गोलीबारी के बाद हिरासत में संदिग्ध - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्बिया के एक स्कूल में एक किशोर छात्र द्वारा गोलीबारी करने की खबर आई है। इस गोलीबारी में आठ बच्चों समेत एक सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई है। सर्बिया पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोलीबारी सेंट्रल बेलग्राड के व्लादिस्लाव रिबनिकर स्कूल में यह घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुई। 

विज्ञापन


गोलीबारी में पांच लोग हुए घायल
रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी 14 साल का किशोर है, जिसने अपने पिता की बंदूक से अन्य छात्रों पर गोलीबारी की। घटना में पांच लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। घटना की सूचना पाकर बच्चों के माता-पिता बेहद घबराए हुए हैं। 

घटना के बाद पुलिस ने स्कूल की घेराबंदी कर ली है। सर्बिया में इस तरह गोलीबारी की घटना दुर्लभ है क्योंकि सर्बिया में बंदूकों का लाइसेंस पाने के लिए कड़े नियम हैं। हालांकि पश्चिमी बाल्कन में 90 के दशक में हुई लड़ाई के चलते वहां भारी संख्या में अवैध हथियार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें